सरकारी नौकरी के बहाने ठगने वाली चौकड़ी पकड़ी गई

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली की कनॉट प्लेस पुलिस ने ठगों की एक सी चौकड़ी को गिरफ्तार किया है जो लोगों को सरकारी नौकरी के बहाने ठगा करता था।इस सिलसिले में चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इनकी पहचान ज्ञान प्रकाश, ऋषिकांत, राम नारायण और प्रवीण कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस को महेन्द्र गढ़ निवासी सुरेन्द्र कुमार ने शिकायत की थी कि एक दैनिक अखबार में छपे विज्ञापन के आधार पर उनसे आ.षमान भारत में नौकरी के लिए आवेदन किया था। इस आवेदन के जवाब में उसे स्पीड पोस्ट के माध्यम से कनॉट प्लेस स्थित पीएन जन आरोग्य योजना में ज्वाइन करने का पत्र प्राप्त हुआ। पत्र में कार्य भार ग्रहण करने की सभी शर्ते भी लिखी हुई थीं। दिल्ली पहुंचने पर सुरेन्द्र को पता चला कि उसे भेजा गया ज्वाइनिंग लेटर फर्जी था। उसकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया उसी दौरान कनॉट प्लेस पुलिस को कुछ और युवकों ने इसी तरह की शिकायत की। मामले की जांच के लिए एसीपी अखिलेश्वर यादव की देखरेख में एसएचओ विनद नारंग के नेतृत्व में एसआई संदीप अहलावत, अमित कुमार, एएसआई जोगिन्दर सिंह, अरूण पाल, कांस्टेबल, रामपाल, दिलीप, विरेन्दर. राजेन्द्र औऱ राम किशोर की टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने गहन जांच की औऱ एएसआई जोगिन्दर सिंह ने भेजे गए स्पीड पोस्ट के आधार पर ठोस सुराग हासिल किया। जांच पड़ताल में फरीदाबाद के ज्ञान पर शक हुआ लेकिन वह लापता था। मगर एएसआई जोगिन्दर सिंह ने जीतोड़ मेहनत कर आखिरकार आरोपियों के ठिकाने तलाश लिए। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर फरीदाबाद में छापा मारा लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से भागने लगा। एसआई अमित औऱ कांस्टेबल रामपाल ने जान की परवाह ना करते हुए उसे दबोच लिया। उसकी पहचान ज्ञान प्रकाश के रूप में हुई। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बाकि आरोपियों को भी धर दबोचने में कामयाबी पा ली। पूछताछ में पता लगा कि उन लोगों ने एक फौरी ठिकाना बना लिया था अखबार में विज्ञापन छपवाकर वो लोगों से 12500 रूपये जमा करने के ले बोला करते थे।  

पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लैपटाप, फर्जी स्टैंप, मोबाइल फोन, स्पीड पोस्ट रसीद आदि बरामद कर लिए।


Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते | मोबाइल पर बिना लॉगिन किए ही आ रहा है OTP या Approval request ? अकाउंट हैक होने से पहले कर लें यह काम | CISF जवान की मौत पर परिवार को कितना पैसा मिलता है? बीमा, पेंशन और सरकारी सहायता की पूरी जानकारी | AI से कैसे होती है साइबर ठगी? आपकी आवाज, बैंक खाते और शेयर निवेश पर मंडरा रहा खतरा | JEE main के लिए NTA का सिलेबस, ऐसे करें डाउनलोड | आपके नाम पर खुल सकता है म्यूल बैंक खाता, साइबर ठगी में फंसने से बचने के लिए जानें ये जरूरी बातें | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान |
28-10-2026