चर्चा में हैं #दिल्ली पुलिस में तैनात भाई-बहन की यह जोड़ी जानें क्यों

वो दोनों एक ही दिन, एक ही जगह पैदा हुए औऱ एक ही मां की औलाद हैं। यानि आपस में भाई बहन। दोनों दिल्ली पुलिस में तैनात हैं। लेकिन दोनों आजकल पुलिस गलियारे में चर्चा का विषय बने हुए हैं नाम है बाबू और बाबे। भाई बहन की इस जोड़ी की  हर चगह चर्चा का कारण है दोनों का गोल्ड और ब्रांज मेडल जीतकर लाना।

भाई-बहन की यह जोड़ी  दिमाग, मेहनत-मशक्कत, काबिलियत और बहादुरी की ‘नजीरें’ पेश करता है। दिल्ली पुलिस ने भाई बहन की इस जोड़ी को मेरठ से  खरीदा था। अद्भूत प्रतिभा के धनी बेजुबान भाई-बहन की यह जोड़ी दिल्ली पुलिस के डॉग स्क्वॉड (मॉडल टाउन स्थित दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के अधीन संचालित डॉग सेंटर मुख्यालय) सेंटर में तैनात डॉग्स हैं।

बाबे के साथ हैंडलर एएसआई विपिन

दोनों का जन्म 24 अप्रैल 2014 को इंडियन आर्मी के मेरठ स्थित प्रजनन केंद्र में हुआ था। यह अलग बात है कि लेब्राडोर नस्ल की बहन बाबे ने एक साल पहले यानी 30 मार्च 2016 को और भाई बाबू ने ठीक एक साल बाद ट्रेनिंग पूरी होने पर 30 मार्च 2017 को दिल्ली पुलिस ज्वाइन की। जी जनाब  हाल ही में चेनन्ई में हुई 61 वीं औल इंडिया पुलिस डयूटी मिट  में दोनों के कारनामे देखकर लोगों ने दांतों तले ऊंगली दबा ली।  एक साल की ट्रेनिंग के बाद ही ये दोनों दिल्ली पुलिस के लिए स्वर्ण औऱ कांस्य पदक जीतने में जुटे हैं।

दोनों बेजुबान जुड़वां हैं। नस्ल एक ही है। जन्म स्थान भी एक ही (मेरठ स्थित भारतीय सेना का प्रजनन केंद्र) हैं। लेकिन दिल्ली पुलिस में इन दोनों को काम अलग अलग मिला है बहन बाबे विस्फोटक खोजने की महारथी है और भाई बाबू अपराधियों को पहचान कर उन्हें दबोचने की काबिलियत रखता है।

पुलिस मुख्यालय में सीपी भाई बहन की जोड़ी को प्यार करते हुए

लेकिन इस भाई बहन की जोड़ी की काबलियत औऱ लोकप्रियता का चर्चा तब तक बेमाने होगी जब तक उनके हैंडलरों की भी चर्चा ना हो जाए। असल में बाबू के हैंडलर हैं कास्टेबल पवन कुमार यादव जो दिल्ली पुलिस में 2014 में डाग हैंडलर के रूप में भर्ती हुए औऱ उन्हें कुछ ही समय बाद बाबू मिला।

बाबे के हैंडलर हैं 1987 में भर्ती हुए एएसआई विपिन कुमार।

और सभी संवेदनशील जगहों की डयूटी के साथ साथ जिस तौर तरीके से उन दोनों ने बाबू औऱ बाबे को प्रशिक्षित किया वो भी काबिले तारीफ हैं।

Picture of Alok Verma

Alok Verma

a senior journalist with a 25 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन फ्रॉड क्या है? ऑटो-डेबिट और फ्री ट्रायल के छिपे जाल से कैसे बचें | सच्ची भक्ति का अर्थ क्या है? जीवन में सदाचार और संस्कारों का महत्व | आर्म्स लाइसेंस कैसे बनता है? पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी | दिल्ली क्राइम स्टोरी: पुलिस से फरार, बैंड पार्टी के साथ काम | डिजिटल गोपनीयता अधिकार क्या हैं? दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले से नागरिकों को क्या मिलेगा | सपना पब्बी की जीवनी: पढ़ाई, परिवार, करियर और फिल्मों की पूरी जानकारी | बैंकिंग फ्रॉड क्या है? RBI रिपोर्ट में डिजिटल फ्रॉड घटे, लेकिन लोन धोखाधड़ी बनी बड़ी चुनौती | सच्ची शिक्षा क्या है? जीवन, आत्मसम्मान और धर्म पर गहन चिंतन | KYC फ्रॉड से कैसे बचें? रांची साइबर गिरोह का खुलासा और बैंक खातों के दुरुपयोग की पूरी कहानी | गुरु का महत्व: जीवन में समर्पण, शरणागति और राम नाम जप का सच्चा मार्ग |
05-06-2026