क्या आप नौकरी की तलाश में हैं-आरपीएफ में मिलेंगी साढे़ नौ हजार लोगों को नौकरियां 50 फीसदी महिलाओं को

अगर आप नौकरी की तलाश में हैं औऱ रेलवे की नौकरी भाती है रेलवे यानि रेलसे सुरक्षा बल(आरपीएफ) तो तैयारी कर लीजिए। आरपीएफ में जल्द ही एक दो नहीं बल्कि 9600 लोगों को नौकरी मिलेगी। आरपीएफ कांस्टेबल और सबइंस्पेक्टर के लिए आरपीएफ जल्द ही भर्तीयां शुरू करने वाला है। इस भर्ती से संबधित विज्ञापन रोजगार समाचार के 19-25 मई के अंक में निकलेगा। आरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक 8500 पद कांस्टेबल पद के लिए हैं जबकि 11 पद सबइंस्पेक्टर पद के लिए। इनमें से 50 प्रतिशत पद महिलाओॆं के लिए हैं। इस भर्ती की खास बात आनलाइन भर्ती की प्रक्रिया है। इसमें इच्छुक उम्मीदवार आनलाइन ही फार्म भरेंगे औऱ उन्हें कंप्यूटर आधारित टेस्ट से गुजरना होगा। इसके बाद उनकी शारीरिक परीक्षा ली जाएगी।

खास बात ये कि एक लंबे समय के बाद आरपीएफ में इतने हजार पदों पर भर्तीयां शुरू होेने वाली हैं। आला अधिकारी इसे पारदर्शी बनाने का फुल प्रूफ प्लान तैयार करने में जुटे हैं। निष्पक्ष परीक्षा के लिए आनलाइन और डिजिटल माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है। इस भर्ती के बाद आरपीएफ की संख्या काफी हो जाएगी अभी संख्या में कमी होने से कई रेलवे स्टेशनों पर इक्का दुक्का आरपीएफ के लोग ही गश्त कर पाते हैं। खासकर महिला आरपीएफ कर्मियों की भारी कमी है इसीलिए हालही में महिला आरपीएफ कर्मियों पर काम का बोझ बढ़ा था और उन्होंने आरपीएफ डीजी से शिकायत भी की थी। जिसके बाद डीजी ने महिला आरपीएफ कर्मियों की तैनाती से संबंधित लंबी चौडी़ गाइडलाइन निकाली थी।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | पश्चिम बंगाल साइबर फ्रॉड रैकेट कैसे काम करता था, ऑपरेशन साइबर प्रहार से समझिए ठगी का पूरा नेटवर्क | रक्षाबंधन पर देशभर के बाजारों में रौनक, जानिए कौन सी राखियों की मांग | नक्सलवाद से ISI नेटवर्क तक, अमित शाह की रणनीति का असर ? आंकड़े बताते हैं आंतरिक सुरक्षा की बदली तस्वीर | I4C साइबर अपराध पर कैसे भारी पड़ रहा है? जानिए पुलिस और आम लोगों के लिए कैसे काम करता है यह सिस्टम | Cyber Fraud का नया मॉडल: AI कैसे बदल रहा है ऑनलाइन ठगी का तरीका | मोबाइल कनेक्शन का नया नियम क्या है? मोबाइल कनेक्शन की सीमा क्या है और अपने नाम पर कितने SIM हैं, यह जानना क्यों जरूरी है? | तो आखिर पुलिस क्या करे? प्रदर्शन, लाठीचार्ज और पुलिस की जिम्मेदारी का सवाल | CISF का खस रोपण अभियान: यमुना किनारे मिट्टी के कटाव से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक | Meta पर मुकदमा क्यों हुआ? Facebook और Instagram पर बच्चों को लेकर क्या आरोप हैं | डिजिटल अरेस्ट स्कैम में कैसे फंसे रिटायर्ड कर्नल, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा |
26-08-2026