कोरोना-24 घंटे के आंकड़े डराने वाले हैं पर रिकवरी रेट भी बढ़ा

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। पिछले 24 घंटे में बढ़े कोरोना रोगियों की तादाद डराने वाली है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के मामलों और मौत के आंकड़ों में सबसे बड़ी उछाल देखी गई है। इस दौरान 3900 कन्फर्म केस सामने आए हैं और 195 लोगों ने दम तोड़ दिया, जो एक दिन में सबसे ज्यादा है। इसी के साथ देश में कोरोना के कन्फर्म मामलों की संख्या बढ़कर 46 हजार को पार कर गई है। वहीं, अबतक 1568 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना रिकवरी रेट भी बढ़ा
राहत की बात यह है कि केस बढ़ने के साथ धीरे-धीरे रिकवरी रेट यानी मरीजों के ठीक होने की दर भी बढ़ रही है। देश में 24 घंटे में 1,020 लोग ठीक हुए हैं, जिससे ठीक होने वालों की संख्या 12,726 हो गई है। अब रिकवरी रेट 27.41 फीसदी हो गया है।

मई महीने के 5 दिनों में 14 हजार से ज्यादा केस
बीते 5 दिनों में देश में कोरोना के 14,480 केस सामने आए हैं। मंगलवार को देश में कोरोना की वजह से 195 लोगों की जान चली गई। जबकि सोमवार को 99 लोगों की मौत हुई थी। भारत में कोरोना संक्रमित मृतकों का कुल आंकड़ा 1568 हो गया है। वहीं 12,726 मरीज ऐसे हैं, जो ठीक हो गए हैं।

विदेशों में फंसे भारतीयों को स्वदेश वापसी का काम शुरू
गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों के वतन वापसी की प्रक्रिया 7 मई से चरणबद्ध तरीके के शुरू की जाएगी। इस काम में भारत सरकार नौसेना की भी सहायता लेगी। जानकारी के अनुसार, लोगों को वापस लाने के लिए स्टेंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल को भी तैयार कर लिया गया है।
खांसी, बुखार या सर्दी वाले लोगों को यात्रा की अनुमति नहीं
गृह मंत्रालय ने कहा कि उड़ान से पहले यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग की जाएगी। जिन भारतीयों में खांसी, बुखार या सर्दी के लक्षण पाए जाते हैं उन्हें यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं, भारत आने के बाद इन लोगों को 14 दिनों तक अस्पताल या किसी अन्य स्थान पर क्वारंटीन में रखा जाएगा। यात्रा के दौरान यात्रियों को स्वास्थ्य मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी किए गए स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

अबतक 62 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गईंं
गृह मंत्रालय ने बताया कि दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को लाने के लिए अबतक भारतीय रेलवे ने 62 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। आज 13 और ट्रेनें चलाई जा रही हैं जो अन्य राज्यों से लोगों को उनके गृह राज्यों में लेकर जाएंगी।

फेस मास्क और दो गज की दूरी बनाना अनिवार्य
गृह मंत्रालय ने कहा कि बाहर निकलते समय हर किसी को फेस मास्क लगाना अनिवार्य है। साथ ही लोग आपस में दो गज की दूरी को भी जरूर बनाए रखें। सड़कों या खुली जगह पर थूकना दंडनीय अपराध है। खुले में नशा करना भी वर्जित है।

एक दुकान पर 5 से ज्यादा लोग नहीं
लॉकडाउन के दौरान एक दुकान पर 5 से ज्यादा लोग एक साथ एकत्र नहीं हो सकते हैं। ये लोग भी मास्क लगाए होने चाहिए। इन लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना होगा।

विवाह और शवयात्रा में लोगों की संख्या
वैवाहिक समारोह या शवयात्रा में शामिल होने वाले लोगों की अधिकतम संख्या निश्चित कर दी गई है। विवाह में 50 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकते हैं। जबकि शवयात्रा में 20 से ज्यादा लोगों को अनुमति नहीं होगी। इन लोगों को भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। फेस मास्क भी जरूरी है।

कार्यस्थल के लिए भी नियम
कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान काम करने वाली कंपनियों के लिए भी गृह मंत्रालय ने नियम बनाए हैं। कार्यालयों में हैंडवाश, सैनिटाइजर और साफ-सफाई का होना अनिवार्य है। काम के दौरान सभी कर्मचारी फेस मास्क लगाए हुए होने चाहिए। ऑफिस में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन होना चाहिए। स्टाफ को अलग-अलग लंच ब्रेक देना होगा जिससे उनमें दूरी बनी रहे। सभी कर्मचारियों का आरोग्य सेतु ऐप पर रजिस्ट्रेशन भी जरूरी है। ऑफिस और परिवहन वाहन को लगातार सेनिटाइज भी करवाना होगा। कंपनी को हाइजीन और सफाई को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आय़ोजित करने होंगे। कंपनी नजदीकी कोविड-19 के इलाज वाले अस्पतालों की सूची भी रखे और क्वारंटीन के लिए स्थान भी चिन्हित होना चाहिए।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Rent a Boyfriend Scam: महिला हैं तो जरूर पढ़ लें, और रहिए सावधान | 14 ATM काटे, 13 साल तक बचता रहा! मेवात का ATM मशीन काटने वाला बदमाश भिवाड़ी से गिरफ्तार | CISF की श्रुति जोशी ने Commonwealth Fencing Championships में जीता टीम गोल्ड, व्यक्तिगत स्पर्धा में भी हासिल किया था कांस्य | पार्सल स्कैम क्या है? सोशल मीडिया दोस्ती से कस्टम अधिकारी तक, ऐसे होती है ऑनलाइन ठगी | मानव हाथी संघर्ष के कारण और उपाय: झारखंड में क्यों बढ़ रहा टकराव, क्या है वन विभाग की रणनीति? | Delhi Master Plan 2047: DDA की मंजूरी के बाद दिल्ली में क्या बदलेगा, पुराने मकानों से Metro तक बड़े फैसले | आपकी भाषा में आपको मिले ऑफर तो हो जाएं सावधान ! जानिए कि ऑनलाइन लोन फ्रॉड से कैसे बचें? | Commonwealth Fencing Championships 2026: CISF की अन्नू प्रिया और श्रुति जोशी ने जीते दो कांस्य पदक | Aadhaar Virtual ID (VID): आधार नंबर शेयर किए बिना ऐसे बनाएं 16 अंकों की वर्चुअल आईडी | मुंबई एयरपोर्ट पर 1.31 किलो सोना बरामद, CISF ने तस्करी की कोशिश पकड़ी |
15-08-2026