कार्टून के डिब्बे से खुला कत्ल का ये राज

इक्कीस जून की सुबह सुबह दिल्ली  के सरिता विहार पुलिस को एक महिला की सात टुकड़ो में लाश मिली थी। कार्टून के डिब्बे और काले रंग के बैग में  मिली लाश ने पुलिस के हाथ पांव फुला दिए। बड़ी चुनौती लाश के शिनाख्त की थी। इस सनसनीखेज हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमित शर्मा के नेतृत्व औऱ सरिता विहार एसीपी ढाल सिंह की देखरेख में सरिता विहार एसएचओ मुकेश कुमार औऱ दूसरे पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई।  

लेकिन सबसे बड़ी समस्या शव के पहचान की थी। दिल्ली एनसीआर के सभी गुमसुदा रिपोर्ट की जांच कर ली गई मगर शव की शिनाख्त नहीं हो रही थी।

ऐसे मिला सुराग– पुलिस के पास अगर कुछ था तो सिर्फ कार्टून के डिब्बे पर छपा मूवर्स एंड पैकर्स का नाम। कंपनी गुड़गांव की थी। आखिरकार पुलिस ने इसी नाम के सहारे आगे बढ़ने का फैसला किया। पुलिस पहुंची मूवर्स एंड पैकर्स की कंपनी में रिकार्ड खंगाला गया औऱ पता चला कि कार्टून में दुबई से अलीगढ सामान गया था। पता चला कि ये सामान जावेद नाम के शख्स का था। जो अलीगड़ का रहने वाला था और शारजाह से सामान आया था। पुलिस जावेद की तलाश करने लगी। पता लगा कि वो बांदा में हो सकता है।

कातिल का सुराग-पुलिस ने जावेद के घर डेरा डाला औऱ जैसे ही वह अपने घर पहुंचा पुलिस ने उसके साथ कड़ा पूछताछ की। पता लगा कि कार्टून में से कुछ तो उसने कामवाली को दे दिए थे औऱ कुछ उसके घर पर रखे थे। कातिलकी तलाश कर रही पुलिस को अब लापता हुए कार्टून की तलाश थी। लिहाजा कामवाली का घर छाना गया उसके घर सभी कार्टून मिल गए। इसके बाद फिर जावेद से बातचीत की गई। जावेद ने पुलिस को ये भी बताया कि उसका एक घर दिल्ली के शाहीन बाग में है। और जब वह शारजहां से काम छोड़कर आया था तो सबसे पहले उसने वहीं पर सामान मंगवाया था। लेकिन दिल्ली का उसका घर खाली पड़ा है। लेकिन उसने ये भी बताया कि इसी साल मार्च में एक प्रोपर्डी डीलर के कहने पर उसने उस घर को किराए पर दिया है। उसने ये भी बताया कि कुछ खाली कार्टून दिल्ली के उसके फ्लैट पर पडे हैं। पुलिस अब दिल्ली पहुंची औऱ पता लगा कि जावेद के किराएदार साजिद अली ने फ्लैट को किराए पर लिया था औऱ अपनी पत्नी औऱ दो बच्चियों के साथ रह रहा था। मगर कुछ दिन पहले उसने जावेद को बोलकर घर खाली कर दिया था। पुलिस साजिद की तलाश में जुटी। पता लगा कि साजिद बीटेक है लेकिन बेरोजगार था। सघन जांच के बाद पुलिस साजिद औऱ उसके दो भाईयों को गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई। पता लगा कि साजिद अपनी पत्नी जूही से पीछा छुडाना चाहता था इसीलिए उसकी हत्या कर शव के सात टुकड़े किए औऱ कार्टून में पैक कर जंगल में फेंक आया। इस काम में उसके दोनों भाईयों ने उसकी मदद की।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका |
17-09-2026