ई रेल टिकट दलालों के खिलाफ आरपीएफ का अभियान जारी कई जगह दबोचे गए

ई रेल टिकट का कालाबाजारी करने वाले दलालों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल यानि आरपीएफ का अभियान लगातार जारी है। पिछले दो दिनों में आरपीएफ ने लखनऊ, जौनपुर और बनारस में सैकड़़ों टिकट बरामद किए और कई लोगों को गिरफ्तार किया।

13 नवंबर को इंस्पेक्टर अशरफ सिद्दीकी की देखरेख में आरपीएफ लखनऊ की टीम ने राजकुमार टूर एंड ट्रैवल्स पर छापा मारकर कमल चौधरी, गौरव चौधरी औऱ हिमांशु चौधरी को गिरफ्तार कर 38 तत्काल सामान्य टिकट, 39 काउंटर से खरीदे गए रेल टिकट बरामद किए तलाशी में इनके पास से करीब 1 लाख 28 हजार रूपये नकद भी बरामद किए गए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि रेल टिकट के लिए वो फर्जी आईडी तक बनाते हैं।

इसी दिन इंस्पेक्टर नरेश कुमार की देखरेख में सबइंस्पेक्टर भास्कर सोनी के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम ने जौनपुर में  जायसवाल साइबर कैफे पर छापा मारकर विकास जायसवाल नामक शख्स को गिरफ्तार किया और 3 तत्काल ई टिकट और 4 ऐसे ईटिकट बरामद किए जो फर्जी आईडी से लिए गए थे। इसी तरह सबइंस्पेक्टर बहादुर यादव की देखरेख में आरपीएफ मंडुआडीह की टीम ने 5 अवैध रेलवे टिकट के साथ ओम कुमार यादव नाम के शख्स को गिरफ्तार किया।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | iPhone Security alert: क्या आपका WhatsApp अकाउंट हैक हो सकता है? जानें बचाव के तरीके | CISF Airport Security Review 2026: ड्रोन खतरों से निपटने और एयरपोर्ट सुरक्षा मजबूत करने पर जोर | AI Cyber Crime से निपटने की तैयारी, दिल्ली पुलिस को मिलेगा विशेष साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण | वासनाओं का त्याग, सद्बुद्धि और शक्ति का सदुपयोग ही जीवन का सच्चा मार्ग | हवाला और बैंकिंग सिस्टम में क्या अंतर है? आसान भाषा में समझिए पूरा मामला | वचन, निर्णय और धर्म का मार्ग: क्या मानव अपनी लगाम स्वयं संभाल रहा है? | डेटा ब्रीच से बैंक अकाउंट कैसे बचाएं? पूरी जानकारी, गुजरात पुलिस के ऑपरेशन म्यूल से क्या सीख? | एयर टिकट रद्द करने पर 15 गुना तक शुल्क? DGCA नियम 2026, रिफंड चार्ज और आपके अधिकार | CBSE Physics Answer Sheet Mismatch: क्या सच में किसी और का पेपर मिला? जानें पूरा सच | ऑनलाइन सट्टेबाजी भारत में कानूनी है या अवैध? – 2026 |
30-05-2026