इंडिया विस्तार की खबर के बाद औऱ तेज हुई आरपीएफ की कार्रवाई

ई रेल टिकट का गैरकानूनी कारोबार करने वालों के खिलाफ चल रही रेलवे पुलिस बल यानि आरपीएफ की कार्ररवाई और तेज कर दी गई है।   इंडिया विस्तार.काम की खबर “तो इसलिए नहीं मिलती कंफर्म ई रेल टिकट” (10-11-2017) की खबर का व्यापक असर हुआ। ट्वीटर पर जहां इस खबर को 2000 से ज्यादा इंप्रेशन मिले वहीं आरपीएफ ने अपनी कार्रवाई और भी तेज कर दी। लगभग सभी मंडल के आरपीएफ अधिकारियों ने इस सिलसिले में अपने मंडल को जरूरी निर्देश दिए औऱ फोन नंबर देते हुए सूचना देने की अपील की।

वहीं कप्तानगंज और गोंडा में दलाल पक़डे गए। कप्तानगंज में आरपीएफ इंस्पेक्टर सचिन ठाकुर की देखरेख में शाह टूर एंड ट्रैवल्स पर छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान इऱफान नामक शख्स को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में टिकट के खरीददार महाराजगंज के दीलीप साहनी नामक शख्स को भी गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से ईटिकट के अलावा लैपटाप और अन्य सामान बरामद किए गए।इस मामले में कप्तानगंज आरपीएफ में मुकदमा दर्ज किया गया है।

गोंडा मेे आरपीएफ ने टिकट का बड़ा रैकेट पकड़ा

इसी तरह गोंडा आरपीएफ ने जयंत कुमार की देखरेख में गोंडा में  कार्रवाई की गई।   महिला इंटर कालेज के पास मौजूद रिमझिम कंप्यूटर एंड डिजीटल स्टूडियो पर छापा मारकर सतीश चौधरी नामक शख्स को गिरफ्तार किया और 10 ईटिकट के अलावा 98560 रूपये बरामद किए। टिकट बनाने के अन्य सामान भी जब्त किए गए।
मुंबई मंडल ने टवीटर पर जिए गए जवाब में बताया है कि अब तक 252 टिकट दलालों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। आरपीएफ की कार्रवाई में तेजी से उम्मीद कर सकते हैं कि

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सात्विक भोजन क्या है, शरीर को स्वस्थ रखने में इसकी क्या भूमिका? डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने बताया सेहत का मंत्र | बॉटनेट क्या है? Sality Malware ने 23 साल तक कंप्यूटरों को कैसे बनाया साइबर हथियार | Digital Arrest Scam का पैसा कहां गया? CBI ने खोला APK और बैंक खातों का खेल | बिहार का विकास कैसे होगा? रोजगार, पलायन और सामाजिक बंटवारे पर उठे बड़े सवाल | Porn Video Scam: वीडियो के चक्कर में फोन हैक, बैंक खाता भी हो सकता है खाली | आंतरिक शांति कैसे पाएं? राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज ने बताया मन को शक्तिशाली बनाने का रास्ता | सावधान! WhatsApp Chat Cloning से खाली हो सकता है बैंक खाता, ₹2 करोड़ की ठगी ने खोली आंखें | ऑनलाइन फ्रॉड: पहले दिखाया नकली मुनाफा, फिर 30 लाख फंसे, ऐसे पहचानें पूरा खेल | Drishti IAS Coaching Fees में छूट: CISF परिवारों को किन परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगा लाभ | साइबर ठगी के इस नए तरीके ने पुलिस को भी डाल दिया सकते में, हो जाइए आप भी सावधान ! |
07-09-2026