अमित शाह ने राष्‍ट्रीय पुलिस स्‍मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय पुलिस स्‍मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। गृह मंत्रालय का कल पदभार संभालने के बाद शाह का यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था।

इस अवसर पर केन्‍द्रीय गृह सचिव राजीव गाबा, गुप्‍तचर ब्‍यूरो के निदेशक राजीव जैन, केन्‍द्रीय सशस्‍त्र पुलिस बलों के महानिदेशक और अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। 

    अमित शाह ने स्‍वतंत्रता के बाद देश सेवा में पुलिस कर्मियों द्वारा किये गये बलिदान को याद करते हुए 30 फुट लम्‍बे शिलाखंड पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले गार्ड्स ने गृहमंत्री को सलामी दी।अमित शाह स्‍मारक परिसर के भूतल में पुलिस संग्रहालय भी देखने गए। अधिकारियों ने श्री शाह को पुलिस के विभिन्‍न क्षेत्रों से जुड़े इतिहास, पराक्रम और उसकी उपलब्धियों की जानकारी दी।  राष्‍ट्रीय पुलिस स्‍मारक के दौरे से प्रभावित, गृह मंत्री ने आगंतुक पुस्तिका में टिप्‍पणी लिखी।श्री शाह ने पुलिस और सुरक्षाबलों के 34,000 से अधिक शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्‍होंने कहा,‘पुलिस के सर्वोच्‍च बलिदान के कारण हमारा महान देश आज सुरक्षित है। मैं शहीदों और उनके परिवारजनों के प्रति सम्‍मान व्‍यक्‍त करता हूं। इस दौरे ने मुझे देश सेवा करने के लिए अधिक प्रेरणा और ताकत दी है। ’  

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सनातन धर्म में अन्न का महत्व: क्यों कहा गया है अन्न को सबसे बड़ा धन? | WhatsApp Boss Scam Alert: CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, I4C ने जारी की चेतावनी | सीआईएसएफ को मिला नया मुख्यालय, जानिए इसकी विशेषताएं | सपने में कुत्ता काटे तो क्या होता है? जानिए स्वप्न शास्त्र का संकेत | 1930 पर शिकायत की थी? अब घर बैठे वापस मिलेगा साइबर फ्रॉड का पैसा, MHA के नए पोर्टल से आसान हुआ रिफंड | सपने में शादी देखना कैसा होता है? जानें अपनी या किसी और की शादी देखने का मतलब | Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली-एनसीआर में तैयारियां तेज, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर बड़ा प्लान तैयार | क्या सरकार किसी भी ऐप को बैन कर सकती है? जानें IT Act 69A पर दिल्ली हाईकोर्ट की बड़ी व्याख्या | Gupt Navratri 2026: दस महाविद्याओं की साधना का दुर्लभ पर्व, इस विधि से पूजा करने पर बनेंगे रुके हुए काम | Sapne Mein Kisi Ko Marte Hue Dekhna: क्या यह अशुभ संकेत है या जीवन में आने वाला बड़ा बदलाव? |
23-06-2026