अमित शाह ने गृह मंत्री, राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्री का पदभार संभाला

नई दिल्ली। इंडिया विस्तार।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को देश के 30वें गृहमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया। शाह ऐसे समय गृहमंत्री बने हैं जब देश आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद चुनौतियों का सामना कर रहा है। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में राजनाथ सिंह देश के गृहमंत्री थे। उन्हें इस बार रक्षा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है।

इस हाई-प्रोफाइल मंत्रालय के नेतृत्व में परिवर्तन संभवत: कठिन निर्णय लेने और आतंक, उग्रवाद और अलगाववाद से कड़ाई से निपटने के तहत लिया गया है।

हालांकि पूर्व गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षाबलों को खुली छूट दी थी, जिस वजह से बड़ी संख्या में आतंकवादी भी मारे गए। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि शाह उनसे भी ज्यादा कड़ा रूख अपनाएंगे।केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा और खुफिया विभाग के प्रमुख राजीव जैन ने शाह का नार्थ ब्लॉक कार्यालय में स्वागत किया।

राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय जाकर रक्षा मंत्री का पदभार संभाल लिया है। इससे पहले राजनाथ सिंह आज इंडिया गेट स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंच कर जवानों को नमन किया। उनके साथ आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत, वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ, नेवी चीफ एडमिरल करमबीर सिंह आदि मौजूद थे

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी |
01-10-2026