अमरनाथ यात्रा में मोटरसाइकिल का यह दस्ता ख्याल रखेगा आपकी सेहत औऱ सुरक्षा दोनों का जानिए कैसे

28 जून से शुरू होने जा रही अमरनाथ यात्रा के लिए सीआरपीएफ  ने खास तैयारी की है। इस बार सीआरपीएफ के ट्रेंड जवान और हथियारों से लैस बोटरसाइकिल का विशेष दस्ता अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा में गश्त करेगा ।https://youtu.be/MQ_36kZZhnI

मोटरसाइकिल का यह विशेष दस्ता एक छोटे एंबुलेंस की तरह भी काम करेगा। इनमें से कई मोटरसाइकिल जीवन-रक्षा उपकरणों से लैस हैं  जरूरत पड़ने पर इस मोटरसाइकिल पर एक यात्री को स्वास्थय केंद्र तक भी ले जाया जा सकेगा। 

सुरक्षा समीक्षा की उच्चस्तरीय बैठक

सीआरपीएफ जम्मू सेक्टर के आईजी अभय वीर चौहान की अध्यक्षता में अमरनाथ यात्रा सुरक्षा समीक्षा की उच्चस्तरीय  बैठक जम्मू में हुई। बैठक में यात्रा की सुरक्षा से जुड़ी सभी एहतियातों पर चर्चा की गई। बैठक में यात्रा में जाने वाले वाहनों की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया। श्री चौहान ने यात्रा में जाने वाले हरेक वाहन को रेडियो फ्रिक्वेंसी आईडिंटिफिकेशन से जोड़ने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की।बैठक में  सीआरपीएफ के कई औऱ आला अधिकारी शामिल हुए। गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा की सुरतक्षा पर इस बार बहुत ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। सरकार की कोशिश है कि आतंकियों के किसी भी मंसूबे को कामयाब ना होने दिया जाए

 

 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Microsoft 365, Outlook और Teams अचानक काम करना बंद कर दें तो क्या होगा? जानिए क्लाउड सर्वर की खराबी के पीछे की वजह | CISF जवानों के लिए आधुनिक बैरक: दिल्ली के साकेत में 288 जवानों को मिलेगी नई आवास सुविधा | Gootloader Malware क्या है? एक वेबसाइट पर क्लिक से कैसे हैक हो सकता है आपका कंप्यूटर | साइबर ब्लैकमेल में कैसे फंसाते हैं ठग? तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर होती है लाखों की उगाही | सावधान इस नए वाले ऑनलाइन फ्रॉड से, यूटिलिटी सर्विस के नाम कहीं जेब पर ना डाल दें डाका | साइबर धोखाधड़ी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, साइबर ठगों को नहीं मिलेगी आसानी से राह | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना |
18-11-2026