दिल्ली के लुटेरे मौसा का कारनामा जानकर हैरान रह जाएंगे आप

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली के इस लुटेरे मौसा ने लूटपाट की साजिश रचते समय सोचा भी नहीं होगा कि वह पकड़ा जाएगा। मगर दिल्ली की बुराड़ी पुलिस ने ना केवल साजिश का पर्दाफाश कर दिया बल्कि लुटेरे मौसा को जेल भी पहुंचा दिया।

उत्तरी दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोंस के मुताबिक 26 फरवरी को संत नगर बुराड़ी के रहने वाले शम्मी ने शिकायत दर्ज करवाई की वह स्कूटी की डिक्की में 50 हजार रुपये लेकर किसी को देने जा रहे थे कि स्कूटी सवार तीन लोगो ने उन्हें घेर कर रुपये लूट लिए। बुराड़ी पुलिस ने मामले दर्ज कर एसीपी स्वागत पाटिल की देखरेख में बुराडी थानाध्यक्ष सुरेश कुमार के नेतृत्व में एसआई सत्येन्द्र सिंह, हेडकांस्टेबल प्रवीण और कांस्टेबल प्रदीप ने मामेल की जांच शुरू की।

जांच के दौरान पता लगा की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों ने स्कूटी के नंबर प्लेट से भी छेड़छाड़ किया था। तकनीकी जांच के बाद पुलिस टीम ने पाया कि स्कूटी के बाद तीनो बदमाश काले रंग की मोटरसाइकिल पर भी घूम रहे थे। जांच करने पर मोटरसाइकिल का मालिक संत नगर निवासी दीपक उर्फ दीपा मोटरसाइकिल मालिक निकला। पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि वह शिकयतकर्ता का मौसा है। उसको किसी तरह पता लग गया था कि शम्मी पैसे लेकर निकलने वाला है। इस बात की सूचना मिलते ही उसने लूटपाट की साजिश रची औऱ अपने मित्र नीरज को इसके लिए तैयार कर लिया। उसी के इशारे पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस नीरज की तलाश कर रही है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है |
08-10-2026