World Wildlife Day-जानिए 3 मार्च का महत्व, क्यों मनाया जाता है विश्व वन्य-जीव दिवस

World wildlife day
👁️ 523 Views

World Wildlife Day-विश्व वन्यजीव दिवस वन्य जीवों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 3 मार्च को दुनिया में मनाया जाता है। ये दिन दुनिया भर में विलुप्त हो रहे पेड़ पौधों और जीव ज्न्तुओं के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। इस दिन लोगों को पेड़ पौधों और वन्य जीवों के फायदो की बात बताकर जागरूक किया जाता है।

विश्व वन्यजीव दिवस 2024 डिजिटल नवाचार पर केंद्रित है और इस बात पर जोर देता है कि डिजिटल संरक्षण प्रौद्योगिकियां और सेवाएं वन्यजीव संरक्षण, टिकाऊ और कानूनी वन्यजीव व्यापार और मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व को कैसे चला सकती हैं। 2024 की थीम, “कनेक्टिंग पीपल एंड प्लैनेट: एक्सप्लोरिंग डिजिटल इनोवेशन इन वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन”, तेजी से जुड़ती दुनिया में पारिस्थितिक तंत्र और समुदायों पर डिजिटल हस्तक्षेप के प्रभाव को पहचानती है।

World Wildlife Day-विश्व वन्य जीव दिवस की कब हुई शुरूआत

20 दिसंबर 2013 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने 68वें अधिवेशन में वन्य जीवों के सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 3 मार्च को वन्य जीव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। तभी से हर साल 3 मार्च को विश्व वन्य जीव दिवस मनाया जाता है। हर साल इसकी अलग-अलग थीम भी निर्धारित की जाती है। साल 2024 के थीम के बारे में हमने उपर जानकारी दी है।

दुनिया भर में लुप्त हो रहे पेड़ पौधों, जंगली फल फूलों और जीव जंतुओं के अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड पर रोक लगाने के लिए 3 मार्च 1973 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए थे। इसीलिए इसी दिन को वन्य जीव दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। पहला वन्य जीव दिवस 3 मार्च 2014 को मनाया गया था।

दुनिया भर में 30 हजार से ज्यादा वन्य जीव विलुप्त होने की कगार पर हैं।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है | सावधान! कहीं आपके चेहरे से भी तो नहीं जुड़े हैं अनगिनत सिम | भारत में साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं? जानें कारण, आंकड़े और बचाव के तरीके | 2026 रिपोर्ट | क्या आपको मालूम है कि किवी के फायदे | क्या आप जानते हैं कितना खतरनाक है सिम तस्करी का खेल | वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, नोएडा में डेटिंग ऐप स्कैम | नकली जज और पुलिस के चक्कर में लोगों ने गंवाएं 2 हजार करोड़, आप कैसे बचेंगे | पासकी क्या हैं? आज ही Passkey अपनाएं और पासवर्ड से पाएं छुटकारा | सुरक्षित लॉगिन गाइड |
06-04-2026