पत्नी क्यों बनी हत्यारिन-सत्य अपराध कथा

👁️ 545 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। यह 15 फरवरी 2021 की बात है। सुबह के पौने आठ हो रहे थे। जब दिल्ली की फतेहपुर बेरी पुलिस को सफदरजंग अस्पताल से एक सूचना मिली। सूचना में बताया गया था कि ओम प्रकाश नाम के शख्स को उसकी पत्नी अस्पताल लेकर आई है औऱ वह मृत पाया गया है। सूचना पर एसआई नितिन कुमार को अन्य पुलिस स्टाफ के साथ भेजा गया।

पोस्टमार्टम के दौरान डाक्टरों ने ओम प्रकाश के गले पर निशान पाया था। इस सूचना के बाद फतेहपुर बेरी पुलिस स्टेशन के एसएचओ कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच में पाया गया कि ओम प्रकाश की हत्या हुई है। हत्या के मामले की जांच शुरू हो गई मगर पत्नी सुनीता और अन्य सबूतों से कोई सुराग नहीं मिला। अब पुलिस ने ओम प्रकाश की पत्नी सुनीता से कड़ी पूछताछ करनी शुरू की। पता चला कि वारदात वाले दिन कमरे में सिर्फ पति पत्नी थे। पूछताछ में सुनीता आखिर टूट गई। उसने पुलिस को बताया कि वह समस्तीपुर की रहने वाली है। उसका बेटा समस्तीपुर में अपनी नानी के साथ रहता है। ओम प्रकाश उसे हर महीने खर्च भेजा करता था। खर्च की राशि को लेकर वारदात वाली रात सुनीता ओम प्रकाश में झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान सुनीता ने अपनी चुन्नी से ओम प्रकाश का गला दबा कर उसकी हत्या कर दी।

 

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्या आप जानते हैं हरियाणा ने साइबर अपराध पर नकेल कैसे कसी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान |
19-03-2026