सिद्धू मूसेवाला पर गोलियां चलाने वाला 19 साल का शूटर आखिर कौन है

सिद्धू मूसेवाला को नजदीक से अपने दोनों हाथों से गोलियां महज 19 साल के शूटर ने मारी थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के सिलसिले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मूसेवाला को कथित तौर पर करीब से गोली मारने वाला शूटर भी शामिल है। स्पेशल सेल के स्पेशल सीपी एच जी एस धालीवाल ने बताया कि इसके साथ ही पुलिस मामले में अभी तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने अंकित और सचिन भिवानी को रविवार रात गिरफ्तार किया। दोनों ही लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह के वांछित अपराधी हैं।

टारगेट सिद्धू मूसेवाला- 4 महीने पहले गैंग में

पुलिस के अनुसार, अंकित पंजाबी गायक सिद्दू मूसेवाला की हत्या में शामिल शूटर में से एक है, जबकि भिवानी ने इन शूटर को शरण और अन्य सहायता मुहैया कराई थी। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आरोपी अंकित की उम्र महज 19 साल है। अंकित सिरसा ने चार महीने पहले ही लॉरेंस बिश्नोई का गैंग ज्वाइन किया था। वह 9वीं पास था और उसके बाद ही अपराध के अंधेरे में कूद गया था।  अंकित ने मूसेवाला को बेहद करीब से शूट किया था। उस घटना में मूसेवाला की मौके पर ही मौत हो गई थी।  19 वर्षीय अंकित नौवीं पास है जिसने सिर्फ चार महीने पहले गोल्डी बरार गैंग जॉइन किया था। उसकी गैंग के सदस्य सचिव भिवानी के साथ कई तस्वीरें मिली हैं। उसने सिद्धूवाला पर दोनों हाथों से दनादन गोलियां दागी थीं। अंकित सिरसा को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसके साथी के साथ रविवार रात (3 जुलाई) को गिरफ्तार किया था।

हत्या में शामिल भिवानी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का राजस्थान इंचार्ज

हरियाणा का रहने वाला भिवानी राजस्थान में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का काम देखता है। वह राजस्थान के चुरू में एक अन्य मामले में भी वांछित है। विशेष पुलिस आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) एच जी एस धालीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मामले में शुरुआती गिरफ्तारियों के बाद कई टीम उन्हें रसद सहायता, हथियार और छिपने के ठिकाने मुहैया कराने में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रही थी। धालीवाल ने कहा, “हमारी टीम ने मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और दिल्ली में छापेमारी की। उन्होंने प्राप्त सुरागों पर काम करना जारी रखा। रविवार को रात 11 बजे के आसपास हमारी टीम ने मूसेवाला को करीब से गोली मारने वाले अंकित को गिरफ्तार कर लिया।
उसके साथ सचिन भिवानी को भी पकड़ लिया गया।

29 मई को गोली मारकर मूसेवाला की कर दी गई थी हत्या
धालीवाल के मुताबिक, भिवानी ने हत्या से पहले और बाद में सभी शूटर को हरसंभव मदद मुहैया कराई थी। उन्होंने बताया कि अंकित हरियाणा के सिरसा गांव का रहने वाला है और राजस्थान में उसके खिलाफ हत्या की कोशिश के आरोप में दो मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, अंकित और भिवानी के पास से 9 एमएम की एक पिस्तौल और उसके 10 कारतूस, 30 एमएम की एक पिस्तौल और उसके नौ कारतूस, पंजाब पुलिस की तीन वर्दी, दो मोबाइल फोन, एक डोंगल और सिम कार्ड बरामद किया गया है। मूसेवाला की हत्या के मामले में पिछले महीने विशेष प्रकोष्ठ ने दो ‘शूटर’ समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इनकी पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के निवासी प्रियव्रत उर्फ फौजी (26), झज्जर जिले के रहने वाले कशिश और पंजाब के बठिंडा निवासी केशव कुमार (29) के तौर पर हुई है। गौरतलब है कि लोकप्रिय पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका |
15-09-2026