देखना चाहते हैं दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा तो पढ़ लीजिए कैसे और कहां से जा सकते हैं आप

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ य़ूनिटी को देखने की इच्छा हो तो 17 जनवकी के बाद आप वहां पहुंचने का प्लान बना सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जनवरी को देश के विभिन्न भागों से केवडिया पहुंचाने वाली 8 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। केवडिया में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी मतलब देश के पहले गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा।

पीएम 17 जनवरी को सबसे ऊंची प्रतिमा तक पहुंचाने वाली ट्रेनों को हरी झंडी तो दिखाएंगे ही। वह ब्राड गेज लाइन औऱ दभोई, चंदोद औऱ केवडिया के रेलवे स्टेशन के नए भवनों को भी उद्घाटन करेंगे। इन रेलवे स्टेशनों की इमारतों को स्थानीय विशेषताओं को शामिल करते हुए खूबसूरत ढंग से डिजाइन किया गया है। यहां यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं को भी उपलब्ध करवाया गया है। गौरतलब है कि पर्यावरण अनुकूल भवन का सर्टिफिकेट लेने वाला केवडिया देश का पहला रेलवे स्टेशन है। पीएम मोदी जिन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने वाले हैं वो केवडिया को वाराणसी. दादर, अहमदाबाद,हजरत निजामुद्दीन, रीवा, चेन्नई और प्रतापनगर से जोड़ेंगी।

पीएम मोदी रविवार को दाभोई-चंदोद-केवड़िया ब्रॉड गेज रेल लाइन और प्रतापनगर-केवड़िया नव विद्युतीकृत खंड का उद्घाटन करेंगे। प्रतापनगर वडोदरा जिले में स्थित है और इस खंड में एक नियमित मेमू सेवा शुरू होगा। एक अधिकारी ने कहा कि इस कनेक्टिविटी का मुख्य फोकस स्थानीय और बाहरी पर्यटकों को आकर्षित करना है। सरकार ने इसे सबसे आकर्षक पर्यटन केंद्रों में से एक बनाने का लक्ष्य रखा है।

प्रधानमंत्री इन ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

1- 09103/04 केवडिया से वाराणसी महामना एक्सप्रेस (साप्ताहिक)

2-02927/ 28 दादर से केवडिया दादर केवडिया एक्सप्रेस (प्रतिदिन)

3-09247/ 48 अहमदाबाद से केवडिया, जनशताब्दी एक्सप्रेस (प्रतिदिन)

4-09145 /46 केवडिया से हजरत निजामुद्दीन संपर्कक्रांति एक्सप्रेस (सप्ताह में 2 दिन)

5-09105/06 केवडिया से रीवा, केवडिया रीवा एक्सप्रेस (साप्ताहिक)

6-09119/20 चेन्नई से केवडिया, चेन्नई केवडिया एक्सप्रेस (साप्ताहिक)

7-09107/08 प्रतापनगर से केवडिया मेमू ट्रेन (प्रतिदिन)

8 09109/10 केवडिया से प्रतापनगर मेमू ट्रेन (प्रतिदिन)

 

 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर |
09-10-2026