सुशांत सिंह राजपूत केस को सीबीआई को सौंपते समय यह कहा सुप्रीम कोर्ट ने

sushant singh rajpoot

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच CBI करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने यह साफ कर दिया है। सुशांत मामले की जांच बिहार सरकार की सिफारिश पर सीबीआई को सौंपी गई थी। सुशांत मामले पर सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से महाराष्ट्र सरकार को झटका लगा है।

सुशांत मामले का फैसला देते समय सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमने शक्तियों के संदर्भ पर विचार किया है, धारा 174 के तहत आयोजित जांच एक यूनीक उद्देश्य के लिए है, बिहार सरकार सीबीआई जांच के लिए सहमति दे सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने मुम्बई पुलिस को कहा कि सभी दस्तावेज सीबीआई को दे। सुशांत मामले पर फैसला देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बिहार पुलिस की FIR सही ठहराया। कोर्ट ने कहा कि मुंबई पुलिस सीबीआई जांच में सहयोग करे
सुशांत मामले पर  महाराष्ट्र सरकार ने जांच सीबीआई को ट्रांसफर करने को चुनौती देने के लिए स्वतंत्रता मांगी
तो सुप्रीम कोर्ट ने इंकार किया।

सुशांत मामले पर फैसला देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि राजपूत की आत्महत्या के पीछे के रहस्य की जांच के लिए CBI को एकमात्र अधिकार होने के बारे में कोई भ्रम ना हो।और कोई भी अन्य राज्य पुलिस इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकती थी। CBI न केवल पटना एफआईआर बल्कि राजपूत की मौत मामले से जुड़ी किसी अन्य एफआईआर की जांच करने में सक्षम होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चूंकि मुंबई पुलिस ने सुशांत की मौत के लिए केवल एक्सीडेंटल मौत की रिपोर्ट दर्ज की थी, इसलिए इसमें सीमित जांच शक्तियां थीं। चूंकि बिहार पुलिस ने एक पूरी एफआईआर दर्ज की है, जिसे पहले से ही सीबीआई को भेज दिया गया है इसलिए केंद्रीय एजेंसी को मामले की जांच करनी चाहिए।

सुशांत पर सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से सुशांत समर्थकों और सुशांत परिवार में खुशी की लहर दौड़ी। सबने कहा कि न्याय की उम्मीद अब जगी है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका |
15-09-2026