सुशील पहलवान के संबंध इस कुख्यात गैंग से ! वीडियो देखें

👁️ 497 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। सुशील पहलवान के गहरे संबंध राजीव काला उर्फ काला असौदा गैंग से थे। इस बात की पुष्टि रोहिणी जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ के हाथों हुई ताजा गिरफ्तारी ने कर दिया है। पुलिस ने काला असौदा गैंग के चार कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश छत्रसाल स्टेडियम में हुई सागर की हत्या के समय मौके पर ही मौजूद थे। गिरफ्तार बदमाशों में कुख्यात भूपेन्द्र भी है जो राजीव काला के मारे जाने के बाद गैंग को पुनः सक्रिय करने की कोशिश कर रहा था। इस गैंग ने फिलहाल नीरज बवानिया गैंग से भी हाथ मिलाया हुआ था।

गुप्त सूचना के आधार पर रोहिणी पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने सुशील पहलवान के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एसीपी ब्रहमजीत सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह के नेतृत्व में एसआई सुदीप, एएसआई नरेन्द्र, रविन्द्र, दलबीर, हेडकांस्टेबल विनोद कुमार, श्रीकृषण, कांस्टेबल अश्वनी, नवीन, प्रवीण औऱ तरूण की टीम ने काला असौदा-नीरज बवानिया गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। यह चारों छत्रसाल स्टेडियम में हुए सागर पहलवान मर्डर केस में सुशील पहलवान के साथी रहे थे। गिरफ्तार बदमाशों के नाम भूपेन्द्र, मोहित उर्फ भोली गुलाब उर्फ पहलवान औऱ मंजीत उर्फ चुन्नी लाल हैं।

पुलिस के मुताबिक 25 मई को सूचना मिली की काला असौदा-नीरज बवानिया गैंग के चार बदमाश घेवरा गांव में अपने साथी काला से मिलने आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चारो को जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने सागर पहलवान की हत्या वाली रात छ्त्रसाल स्टेडियम में अपनी मौजूदगी की बात स्वीकर कर ली। उन्हौंने बताया कि वो एक स्कार्पियो और ब्रीजा कार में स्टेडियम पहुंचे औऱ अपराध में शामिल रहे थे। पुलिस के सायरन की आवाज सुनकर वह अपनी गाड़ियां छोड़कर फरार हो गए।

 

 

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्या आप जानते हैं हरियाणा ने साइबर अपराध पर नकेल कैसे कसी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान |
20-03-2026