जानिए केरल (kerala)में कोरोना (corona)को लेकर सरकार ने क्या किया

corona

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

केरल सरकार ने राज्‍य महामारी रोग अध्‍यादेश में संशोधन करते हुए कोविड नियंत्रण नियमों को अगले वर्ष जुलाई तक बढ़ा दिया है। लोगों को जुलाई 2021 तक मास्‍क पहनना होगा, सुरक्षित दूरी बनाये रखनी होगी और बड़ी भीड़ एकत्रित करने से बचना होगा। जिला कलेक्‍टरों को निर्देश दिये गए हैं कि वह नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करें। इस बीच केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम में आज सुबह से एक सप्‍ताह की पूर्णबंदी लागू हो गयी है। तिरुअनंतपुरम में आने-जाने की मुख्य सड़क को छोड़कर शहर के बाकी सभी रास्‍ते बंद कर दिये गये हैं। किराना स्‍टोर, बैंक, दवा की दूकानें, अस्‍पताल और जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी आज से एक हफ्ते के लिए बंद रहेंगी। सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी बंद रहेंगी। केरल सरकार के सचिवालय सहित सभी सरकारी कार्यालय भी बंद कर दिये गये हैं। पुलिस आवश्‍यक सेवाएं लोगों तक पहुंचाने में मदद करेगी। स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी आपात कारणों के अलावा अन्‍य किसी भी वजह से लोगों के बाहर निकलने पर पाबंदी होगी

Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 25 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर ठगी में बैंक अकाउंट फ्रीज कैसे होता है? पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई से समझिए पूरी प्रक्रिया | भारत में बाघ संरक्षण को मिली नई दिशा, सरिस्का मॉडल पर देशभर में बनेगी रणनीति | जुलाई 2026 व्रत-त्योहार कैलेंडर: देवशयनी एकादशी, जगन्नाथ रथयात्रा, गुरु पूर्णिमा समेत जानें पूरे महीने की तारीखें | खोया या चोरी हुआ मोबाइल अब मिलेगा जल्दी! CEIR पोर्टल के 2 नए फीचर से बढ़ेगी फोन रिकवरी, जानिए कैसे करेगा काम | E-Zero FIR System: साइबर अपराध पर सख्त हुए पीएम मोदी, डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड रोकने के लिए ई-जीरो एफआईआर लागू करने पर जोर | IGL Gas Connection Scam: गैस कनेक्शन कटने के फर्जी मैसेज से ₹2.64 लाख की ठगी, दिल्ली पुलिस ने चार साइबर ठग दबोचे | सपने में दांत टूटना क्या संकेत देता है? स्वप्न शास्त्र में जानें शुभ या अशुभ अर्थ | WhatsApp ZIP File Scam से कैसे बचें? एक क्लिक में हैक हो सकता है आपका अकाउंट, जानिए पूरी सुरक्षा गाइड | CBI Operation Chakra-VI: Digital Arrest Scam पर देशभर में सबसे बड़ी कार्रवाई, 16 राज्यों में 80 से अधिक ठिकानों पर छापे | CISF को फिर मिला ISO 9001:2015 प्रमाणन, दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को मिली वैश्विक मान्यता |
29-06-2026