Sapne me Aam Dekhna-सपनो का आम जीवन से बहुत गहरा संबंध होता है। माना जाता है कि सपने आगामी जीवन के संकेत देते हैं। कुछ सपने आपके चेहरे पर खुशियां लाते हैं तो कुछ सपने ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर डर समा जाता है। स्वप्न्न शास्त्र का मानना है कि कई बार बेहद डरावने सपने भी बहुत शुभ होते हैं। इसीलिए गहरी नींद में देखे गए सपने का संकेत जानना जरूरी है ताकि शुभ अशुभ फल का ज्ञान हो सके। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि सपने में आम दिखे तो इसका क्या मतलब है।
Sapne me Aam Dekhna meaning in Hindi
यदि आप सपने में आम काटते हुए देखें तो इसका मतलब है अच्छा परिणाम आने वाला है। सरल भाषा में आपको परिश्रम का लाभ मिलने वाला है। सपने में आम गिरते हुए देखना भी शुभ माना जाता है। यह प्रतियोगी परीक्षा में सफलता का संकेत देता है साथ ही यह नौकरी की तलाश पूरी होने का भी संकेत है। सपने में कच्चे आम का आना भी शुभ सपना है। माना जाता है कि यह किस्मत बदलने और धन लाभ का संकेत देता है।
आम खाते देखना भी शुभ सपना माना जाता है। मान्यता है कि यह सपना धन लाभ होने का संकेत देता है। यह अचानक धन प्राप्ति का संकेत भी है। यदि सपने में आप देखते हैं कि कोई आपको आम दे रहा है तो यह सपना भी शुभ माना गया है, मान्यता है कि यह सपना शुभ समाचार मिलने का संकेत है। अगर सपने में आम का पेड़ देखते हैं तो भी यह सपना शुभ माना गया है। माना जाता है कि ऐसा सपना पुत्र सुख का संकेत देता है।
अस्वीकरण-लेख विभिन्न माध्यमों से मिली जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है। http://indiavistar.com लेख में दी गई किसी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।