150 अरब डॉलर के बाज़ार पूंजीकरण में देश की पहली कम्पनी बनी Reliance

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

Reliance Industries Limited (RIL) का बाजार पूंजीकरण शुक्रवार को 150 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया। रुपये के संदर्भ में बात करें तो कंपनी का मार्केट-कैप 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। RIL मार्केट कैप के मामले में नई ऊंचाई के साथ दुनिया की सबसे अधिक मूल्यवान कंपनियों में शामिल हो गई है और वर्तमान में इस सूची में 58वें स्थान पर है। RIL का बाजार पूंजीकरण 151.2 अरब डॉलर हो गया है और इस वैल्यूशन तक पहुंचने वाली रिलायंस देश की पहली कंपनी है। रिलायंस ने शुक्रवार को पूरी तरह से कर्ज मुक्त कंपनी होने का एलान किया और उसी दिन कंपनी ने इस ऐतिहासिक ऊंचाई को छुआ।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में शुक्रवार को तेजी का सिलसिला जारी रहा और कंपनी के शेयरों की कीमत पहली बार 1,700 के आंकड़े को पार कर गई। कंपनी के शेयरों का भाव BSE पर शुक्रवार को 1788.60 रुपये के स्तर तक गया।

150 अरब डॉलर के एम-कैप के साथ मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी अब Vanguard, यूनीलिवर, चाइना मोबाइल, McDonalds, AstraZeneca, T Mobile, Amgen, Costco, बैंक ऑफ चाइना, Sanofi, Accenture, रॉयल डच शेल, Bristol Myer Squibb, Philip Morris, BHP group, Texas Instruments, Invesco, अमेरिकन टावर, Wells Fargo, Citigroup और IBM जैसी दिग्गज कंपनियों से आगे निकल गई है।

दुनिया की सबसे अधिक मूल्यवान कंपनियों की सूची में 1.7 लाख करोड़ डॉलर के साथ सऊदी अरामको शीर्ष पर है। इसके बाद Apple, Microsoft और Amazon का स्थान आता है। इसके बाद Alphabet, Facebook, Alibaba, Tencent और Berkshire Hathway का स्थान आता है।

कंपनी ने शुक्रवार को एलान किया कि हाल में वैश्विक निवेशकों द्वारा Jio Platforms में किये गए निवेश और राइट्स इश्यू के साथ कंपनी पूरी तरह से कर्ज मुक्त हो गई है। इसके बाद कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिला। RIL ने महज 58 दिन में 1.68 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं। 31 मार्च, 2020 तक कंपनी पर 1.61 लाख करोड़ रुपये का बकाया था।

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका |
15-09-2026