भारतीय रेल पहली बार निजीकरण की ओर 109 रूटों पर निजी कंपनियों को दिया गया न्योता

indian railway
👁️ 552 Views

[responsivevoice_button voice=”Hindi male” buttontext=”Listen to Post”]

नई दिल्ली , इंडिया विस्तार। केंद्र सरकार की ओर से भारतीय रेल नेटवर्क पर यात्री ट्रेन चलाने के लिए निजी कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। रेल मंत्रालय ने 109 जोड़ी रूटों पर 151 आधुनिक ट्रेनों के जरिये यात्री ट्रेनें चलाने के लिए निजी कंपनियों से आवेदन मांगा है। इस परियोजना में निजी क्षेत्र का निवेश 30 हजार करोड़ रुपये का होगा।


पिछले साल आइआरसीटीसी ने पहली निजी ट्रेन लखनऊ-दिल्ली तेजस एक्सप्रेस शुरू की थी। रेलवे के मुताबिक, इस कदम के पीछे मकसद भारतीय रेल में रखरखाव की कम लागत, कम ट्रांजिट टाइम के साथ नई तकनीक का विकास करना है और नौकरियों के अवसर बढ़ाना, बेहतर सुरक्षा और विश्व स्तरीय यात्रा का अनुभव कराना है।

हर ट्रेन में कम से कम 16 कोच होंगे, अधिकतम रफ्तार 160 किमी प्रति घंटा होगी

भारतीय रेल नेटवर्क पर 109 जोड़ी रूट 12 क्लस्टर्स में होंगे। हर ट्रेन में कम से कम 16 कोच होंगे। इन रूटों पर चलने वाली सभी ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। रेलवे ने यह भी कहा है कि इन आधुनिक ट्रेनों में से अधिकांश को ‘मेक इन इंडिया’ के तहत भारत में ही बनाया जाएगा।

ट्रेनों के रखरखाव की जिम्मेदारी निजी कंपनियों की ही होगी

वित्तीय व्यवस्था, अधिग्रहण, संचालन और ट्रेनों के रखरखाव की जिम्मेदारी निजी कंपनियों की ही होगी। रेलवे ने कहा है कि वह 35 साल के लिए ये परियोजनाएं निजी कंपनियों को देगा।सभी ट्रेनों में ड्राइवर और गार्ड भारतीय रेलवे के होंगे

निजी कंपनी को भारतीय रेलवे को फिक्स्ड हौलेज चार्ज, खपत के हिसाब से एनर्जी चार्ज और पारदर्शी बिडिंग प्रक्रिया से तय किया गया राजस्व का एक हिस्सा देना होगा। इन सभी ट्रेनों में ड्राइवर और गार्ड भारतीय रेलवे के होंगे।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | NHAI इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल-जानें सारी जानकारी | आपकी कम जागरूकता बढ़ा रही है साइबर अपराध, जांच एजेंसियां भी हैं परेशान | अदृश्य युद्ध: कोड और एल्गोरिदम से घिरा आम नागरिक—साइबर खतरे की पूरी हकीकत | गर्मी में आम खाने के फायदे 2026: इम्यूनिटी से लेकर दिल तक, क्यों है Mango सुपरफूड? | क्या आपके घर में भी लगेगा फ्री सोलर ? जानिए कैसे 1 करोड़ घरों तक पहुंचेगी ये योजना | डिवाइस ब्लॉकिंग क्या है और कैसे रोकती है साइबर ठगी? समझिए आसान भाषा में | Dwarka की रात और जाल में फंसा फरार आरोपी, पढ़ें पूरी क्राइम कहानी | सावधान! नकली SMS से गैस बुकिंग के नाम पर ठगी, ऐसे बचें | फेसबुक एड, AI वॉइस और 22 लाख की ठगी—दिल्ली में बड़ा साइबर रैकेट बेनकाब | प्रकृति 2026 आर्ट कैंपः 50 कलाकारों की कला और पर्यावरण संदेश |
26-03-2026