173 जिलों से एक लाख युवाओं को एनसीसी में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी

Rajnath singh

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के किए गए एलान पर अमल होना शुरू हो गया है। इसकी शुरूआत रक्षा मंत्रालय से हुई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी सीमावर्ती और तटीय जिलों में युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एक प्रमुख विस्‍तार योजना के नेशनल कैडेट कॉर्प्‍स (एनसीसी) के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी है।

योजना के प्रस्‍ताव की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा 15 अगस्‍त को स्‍वाधीनता दिवस संबोधन में की गई थी।

173 सीमावर्ती और तटीय जिलों से कुल एक लाख कैडेटों को एनसीसी में शामिल किया जायेगा। एक तिहाई कैडेट महिला कैडेट होंगी। सीमावर्ती एवं तटीय जिलों में से 1,000 से अधिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की पहचान की गई है जहां एनसीसी लागू किया जायेगा।

विस्‍तार योजना के हिस्‍से के रूप में, सीमावर्ती एवं तटीय क्षेत्रों में कैडेटों को एनसीसी प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए कुल 83 एनसीसी यूनिट्स (सेना 53, नौसेना 20, वायु सेना 10) का उन्‍नयन किया जायेगा।

सेना  सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित एनसीसी यूनिट्स को प्रशिक्षण एवं प्रशासनिक सहायता उपलब्‍ध करायेगी, नौसेना तटीय क्षेत्रों में एनसीसी यूनिट्स को सहायता प्रदान करेगी तथा इसी प्रकार वायु सेना एयर फोर्स स्‍टेशनों के निकट स्थित एनसीसी यूनिट्स को सहायता उपलब्‍ध करायेगी।

यह सीमावर्ती एवं तटीय क्षेत्रों के युवाओं को न केवल सैन्‍य प्रशिक्षण तथा जीवन के अनुशासित तरीके का व्‍यवहारिक ज्ञान उपलब्‍ध करायेगा, बल्कि उन्‍हें सशस्‍त्र बलों में शामिल होने के लिए भी प्रेरित करेगा।

एनसीसी विस्‍तार योजना का कार्यान्‍वयन राज्‍यों की साझेदारी में किया जायेगा।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर ठगी के इस नए तरीके ने पुलिस को भी डाल दिया सकते में, हो जाइए आप भी सावधान ! | CISF News: DG ने खुद किया रक्तदान, फिर 500 जवानों ने उठाया बड़ा कदम | ड्रग तस्करी से टेरर फंडिंग तक, मोबाइल चैट ने कैसे खोली संदिग्ध कड़ी? | दिल्ली साइबर क्राइम पर बड़ा बदलाव: ऑनलाइन ठगी के बाद D4C और 1930 कैसे करेंगे मदद | भारत में उच्च शिक्षा की समस्याएं: महंगी फीस कैसे निगल रही मध्यम वर्ग के सपने | ISRO के रॉकेट मिशनों से जुड़े रसायनी केंद्र की सुरक्षा CISF के हाथ, जानिए क्यों अहम है यह परिसर | विदेश में नौकरी का झांसा देकर बनाते थे साइबर गुलाम, म्यांमार ने रखा मृत्युदंड का प्रावधान | गंगा में ऊदबिलाव के लिए कहां बचा ठिकाना? 22 नदियों के सर्वे में सामने आई चिंताजनक तस्वीर | डिजिटल अरेस्ट का पैसा कहां जाता है? म्यूल खातों से विदेश तक समझिए ठगी की रकम खपाने का पूरा खेल | क्या आप जानते हैं भारत का सबसे पुराना एयरपोर्ट कौन सा है ? जानिए सब कुछ |
03-09-2026