Parole jumper murder convict arrested: 34 साल पुराने केस में लुधियाना से गिरफ्तारी

Parole jumper murder convict arrested — पत्नी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पाए फरार कैदी योगिंदर @ जोगिंदर सिंह को दिल्ली पुलिस ने 34 साल बाद लुधियाना से गिरफ्तार किया।
parole jumper murder convict arrested

Parole jumper murder convict arrested — 34 साल पुराने हत्या के मामले में फरार उम्रकैद कैदी योगिंदर @ जोगिंदर सिंह को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाम और पहचान बदलकर वर्षों तक कानून से बचने की कोशिश की।

Parole jumper murder convict arrested: कैसे पकड़ा गया फरार कैदी

डीसीपी संजीव यादव के मुताबिक आरोपी ने 1992 में दिल्ली के सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र के गांव पिलंगी में अपनी पत्नी की हत्या की थी और बाद में पैरोल से फरार हो गया था।

यह कार्रवाई इंस्पेक्टर मंगेश त्यागी और इंस्पेक्टर रॉबिन त्यागी के नेतृत्व में एसीपी संजय कुमार नागपाल की निगरानी में की गई।

घटना का संक्षेप

15 मार्च 1992 की सुबह करीब 7:15 बजे गांव पिलंगी में एक महिला की हत्या की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर महिला का शव गद्दे पर पड़ा मिला, जिसकी आंख के पास चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम में डॉक्टरों ने मौत का कारण मैनुअल स्ट्रैंगुलेशन (गला दबाकर हत्या) बताया।

मामले में FIR दर्ज हुई और 1997 में आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

पैरोल जंप और फरारी

2000 में आरोपी चार सप्ताह की पैरोल पर रिहा हुआ लेकिन वापस नहीं लौटा। बाद में उसकी अपील भी खारिज हो गई और उसे घोषित अपराधी घोषित किया गया।

इसके बाद आरोपी हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और कर्नाटक में घूमता रहा और अंततः 2012 में लुधियाना में बस गया। उसने अपना नाम बदलकर जोगिंदर सिंह और पिता का नाम भी बदल लिया तथा नए आधार और वोटर आईडी बनवा लिए।

ट्रैकिंग और गिरफ्तारी

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि आरोपी लुधियाना में कारपेंटर का काम कर रहा है। 500 से अधिक लोगों की जांच, तकनीकी सर्विलांस और 10 दिन की फील्ड ट्रैकिंग के बाद 5 जनवरी 2026 को साउथ सिटी, लुधियाना से आरोपी को पकड़ा गया।

पुलिस को देखते ही आरोपी मोटरसाइकिल से भागने लगा लेकिन पीछा कर उसे दबोच लिया गया।

पूछताछ और प्रोफाइल

पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि पहचान छुपाने के लिए उसने भाषा भी सीख ली थी और खुद को स्थानीय दिखाने की कोशिश करता रहा। गिरफ्तारी के बाद उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत तिहाड़ जेल भेज दिया गया है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? | कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन | एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर |
21-10-2026