सपने में पानी कहता है बहुत कुछ देता है यह सब संकेत

water dream meaning-पानी का सपना (water dream) शुभ है या अशुभ। इस तरह के सपने का क्या मतलब है। पानी क्या संकेत देता है। यह सब सवाल आपके मन में भी उस समय जरूर उठते होंगे जब गहरी नींद में आपको पानी दिखता होगा। स्वप्न शास्त्र(swapnashastra) के मुताबिक सपने में पानी के आने का क्या अर्थ है इस लेख में हम बताने की कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़ें-https://indiavistar.com/chhipkali-ka-sapna-aae-to-yah-hai-iska-matlab/

पानी में खुद को तैरते देखना

ऐसा सपना शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में आपको धन लाभ होने वाला है। यह सपना सुख समृद्धि मिलने का संकेत देता है। यदि आप किसी को भी नदी तालाब में तैरते हुए देखते हैं तो भी यह शुभ संकेत होता है। यदि बहता हुआ पानी देखा है तो समझ जाइए कि भविष्य में आपका किसी से वाद विवाद हो सकता है। यदि समुद्र का पानी दिखाई देता है तो आपको अपनी भाषा पर नियंत्रण रखने की जरूरत है क्योंकि आपकी भाषा आपको किसी विवाद में डाल सकती है। यदि आपको सपने में नदी दिखाई देती है तो यह शुभ संकेत का सूचक है।इसका मतलब है कि आपकी इच्छा जल्द पूरी होने वाली है।

ऑफर-https://amzn.to/43G7xaV

इस तरह के सपने भी देते हैं संकेत

अगर आप सपने में बारिश का पानी देखते हैं तो माना जाता है कि यह सफलता मिलने का संकेत देता है। इसका अर्थ धन लाभ से भी है। माना जाता है कि यह सपना ख्वाहिशें पूरी करने वाला होता है। साफ पानी देखना भी शुभ माना जाता है। ऐसा सपना आपके साफ छवि की ओर इशारा करता है। ऐसा सपना आपके कार्यक्षेत्र में पदोन्नति का भी संकेत देता है। सपने में यदि पानी का कुंड दिखाई दे तो यह धन संकेत करता है। सपने में पानी से भरा कुआं देखना भी शुभ माना गया है। सपने में गंदा पानी देखना अशुभ माना गया है। ऐसा सपना आने वाली परेशानी का सूचक है यदि आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं और ऐसा सपना देख लिया है तो काम को टालने का प्रयास करें।

डिस्क्लेमर

”इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।”

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? |
20-10-2026