बदमाशों की दुनिया का फाइटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

 नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। बदमाशों की दुनिया में फाइटर नाम से कुख्यात दिनेश कुमार उर्फ फाइटर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पिछले साल 4 अगस्त को पर उसने लक्ष्मी नगर में लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था।

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक सेल को सूचना मिली थी कि दिनेश उर्फ फाइटर अपने किसी साथी से मिलने विवेक विहार फ्लाइओवर आएगा। सूचना के आधार पर एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिवकुमार औऱ कर्मवीर सिंह की टीम ने जाल बिछाकर चोरी की मोटरसाइकिल पर आ रहे दिनेश उर्फ फाइटर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से .315 बोर की पिस्टल औऱ 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। फाइटर की गिरफ्तारी पर 50 हजार रु का इनाम घोषित था। पिछले साल 4 अगस्त को लक्ष्मी नगर स्थित कैश कलेक्शन कंपनी का  एजेंट नवीन 14.95 लाख रुपये स्टेट बैंक में जमा करवाने जा रहा था। दिनेश उर्फ फाइटर और उसके पांच अन्य साथियों ने पिस्टल की नोक पर सारे कैश लूट लिए थे।

फाइटर दर्जनो मामलो में लिप्त रहा है। इनमें हत्या, डकैती, झपटमारी आदि के केस शामिल हैं। दिल्ली में उसके खिलाफ 7 तो यूपी में 5 मामले दर्ज हैं। एक ट्रक चालक ने जब लूटपाट का विरोध किया  तो उसे इन्होंने गोली मार दिया था। गीता कालोनी में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक ज्वैलर से दो करोड़ के गहने लूटे थे। उसके संबंध कृष्णपाल फौजी औऱ हितेन्द्र उर्फ छोटू गैंग से भी बताया जा रहा है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार | फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें | कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा | CISF में खेल सुविधाएं: जवानों की फिटनेस के लिए नोएडा में नया मल्टी-स्पोर्ट एरिना |
07-11-2026