चर्चित हो रहा है Priyanka Chopra पर लिखा गया ये Instagram post

अपने अभिनय से दुनियाभर में नाम कमाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री Priyanka Chopra ने शनिवार को अपना 38वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके फैंस सहित बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई सितारों ने बधाई दी, लेकिन प्रियंका चोपड़ा के पति और मशहूर अमेरिकन गायक Nick Jonas ने उन्हें बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।
Nick Jonas सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह Priyanka Chopra के साथ अपनी अक्सर तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। पत्नी के जन्मदिन पर निक जोनस ने अपनी और Priyanka Chopra की रोमांटिक तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने Priyanka Chopra के लिए खास पोस्ट भी लिखा है।
तस्वीर में Priyanka Chopra पति निक जोनस की गोद में बैठी हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने यल्लो ड्रेस पहनी हुई जबकि निक डिजाइनिंग शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में यह दोनों एक-दूसरे को रोमांटिक अंदाज में देखते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए निक जोनस ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मैं तुम्हारी आंखों में हमेशा एकटक देखना चाहता हूं।’


Nick Jonas ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘मैं तुमसे प्यार करता हूं बेबी। तुम विचारशील, देखभाल करे वाली और शानदार इंसान हो जिसे मैं मिला हूं। इस चीज के लिए हमेशा आभारी हूं कि हमने एक-दूसरे को पाया। जन्मदिन की बधाई।’ सोशल मीडिया पर Priyanka Chopra के लिए लिखा यह रोमांटिक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।
इस पोस्ट पर Priyanka Chopra और निक जोनस के फैंस सहित अन्य सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अभिनेत्री को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वालीं Priyanka Chopra मिस वर्ल्ड का खिताब जीता चुकी हैं। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका ने फिल्मों की ओर रुख किया। साल 2002 में तमिल फिल्म ‘थमिजहन’ से प्रियंका ने अभिनय की शुरुआत की। प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाई है।

https://www.instagram.com/p/CCy-lV0jGr8/
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 25 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | खोया या चोरी हुआ मोबाइल अब मिलेगा जल्दी! CEIR पोर्टल के 2 नए फीचर से बढ़ेगी फोन रिकवरी, जानिए कैसे करेगा काम | E-Zero FIR System: साइबर अपराध पर सख्त हुए पीएम मोदी, डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड रोकने के लिए ई-जीरो एफआईआर लागू करने पर जोर | IGL Gas Connection Scam: गैस कनेक्शन कटने के फर्जी मैसेज से ₹2.64 लाख की ठगी, दिल्ली पुलिस ने चार साइबर ठग दबोचे | सपने में दांत टूटना क्या संकेत देता है? स्वप्न शास्त्र में जानें शुभ या अशुभ अर्थ | WhatsApp ZIP File Scam से कैसे बचें? एक क्लिक में हैक हो सकता है आपका अकाउंट, जानिए पूरी सुरक्षा गाइड | CBI Operation Chakra-VI: Digital Arrest Scam पर देशभर में सबसे बड़ी कार्रवाई, 16 राज्यों में 80 से अधिक ठिकानों पर छापे | CISF को फिर मिला ISO 9001:2015 प्रमाणन, दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को मिली वैश्विक मान्यता | उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, युवा शक्ति, शिक्षा सुधार और पंजाब यूनिवर्सिटी के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा | हर 15 दिन में करें यह छोटा काम, हैकर्स से बची रह सकती है आपकी डिजिटल पहचान | सत्य बोलने का महत्व: क्यों कहा गया है ‘सांच को आंच नहीं’ |
27-06-2026