नेवेली पॉवर प्लांट के बोयालर में विस्फोट 4 की मौत , गृह मंत्री ने दुःख व्यक्त किया

neyveli blast

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में स्थित नेवेली पावर प्लांट के स्टेज-2 में एक बॉयलर में विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट के चलते चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में 17 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।  हालांकि, अभी तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। विस्फोट के बाद दमकल की टीमें बचाव अभियान में जुट गई हैं। साथ ही कुड्डालोर जिला प्रशासन का बचाव दल भी मौके पर पहुंच गया है। बता दें कुड्डालोर, राजधानी चेन्नई से 180 किलोमीटर दूर स्थित है।

 
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु में नेवेली पॉवर प्लांट के बॉयलर में विस्फोट की वजह से लोगों के जान गँवाने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। एक ट्वीट मे श्री अमित शाह ने कहा कि उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से बात कर उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि राहत कार्य में मदद के लिए केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) मौक़े पर पहुँच गया है। श्री अमित शाह ने मृतकों के परिजनो के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

Amit shah tweet
Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर |
10-10-2026