Mobile tower installation: पांच लोगों का एक खास गैंग मोबाइल टावर के उपकरणों को कैसे उड़ाता था जानकर हैरान हो जाएंगे आप

mobile tower installation

Mobile tower installation: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मोबाइल टावर उपकरणों की चोरी/बिक्री/खरीद में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के सरगना समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे करीब 1.7 करोड़ रुपये का सामान बरामद किया गया है। आरोप है कि गैंग के लोग अब तक 3 हजार से ज्यादा जियो पावर बैट्री बेच चुके हैं। इनकी गिरफ्तारी से दिल्ली, हरियाणा, यूपी, पंजाब और राजस्थान में अब तक चोरी के 41 मामलों का खुलासा हुआ है।

Mobile tower installation: गैंग के लोग और खास टारगेट

क्राइम ब्रांच डीसीपी संजय कुमार सैन के मुताबिक गिरफ्तार लोगों की पहचान फारुक,अब्दुल तालिब, शाहिद, वसीम और हरदीप के रूप मे हुई है।इनकी निशानदेही पर 02 आरआरयू और 146 जियो बैटरी जिनमें से प्रत्येक की कीमत ₹1.25/लाख रुपये होती है को बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक इनकी गिरफ्तारी से दिल्ली, हरियाणा, यूपी, पंजाब और राजस्थान में दर्ज चोरी के कुल 41 मामलों का खुलासा किया गया है।

इन्हें एसीपी रमेश लांबा की निगरानी और इंस्पेक्टर शिवराज सिंह बिष्ट के नेतृत्व में महिला एसआई सिमरजीत कौर, एसआई रविंदर कुमार, देवेंद्र, संजय, एएसआई वीरेंद्र और एएसआई रतन सिंह की टीम ने दबोचा। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे कबाड़ की दुकान चलाते हैं और चोरी के उपकरणों को ऊंचे दामों पर बेचने के इरादे से इनकी खरीद-फरोख्त करते हैं। इस तरह वे संगठित तरीके से गिरोह चला रहे थे।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बुलंदशहर और मेरठ में अपने साथियों से चोरी का सामान खरीदते थे और आगे इन उपकरणों को अपने अन्य साथियों को बेचते थे। बरामद बैटरियों के विवरण की जांच करने और जियो कंपनी के प्रतिनिधियों की मदद से इसके सत्यापन पर पता चला कि बरामद बैटरियों में से 132 जियो बैटरियां दिल्ली, हरियाणा, यूपी, पंजाब और राजस्थान से चोरी की गई हैं।

यह भी पढ़ेंः

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | आपकी भाषा में आपको मिले ऑफर तो हो जाएं सावधान ! जानिए कि ऑनलाइन लोन फ्रॉड से कैसे बचें? | Commonwealth Fencing Championships 2026: CISF की अन्नू प्रिया और श्रुति जोशी ने जीते दो कांस्य पदक | Aadhaar Virtual ID (VID): आधार नंबर शेयर किए बिना ऐसे बनाएं 16 अंकों की वर्चुअल आईडी | मुंबई एयरपोर्ट पर 1.31 किलो सोना बरामद, CISF ने तस्करी की कोशिश पकड़ी | अगरतला एयरपोर्ट पर 4 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, CISF ने फ्लाइट से उतारा | विश्व हाथी दिवस: 22,446 हाथी फिर भी खतरे में, आखिर इंसान और हाथी क्यों आमने-सामने? | साइबर ठगों के निशाने पर क्यों रहते हैं बुजुर्ग ? जानिए साइबर ठगी के ये तरीके, ऐसे करें बचाव | Meta पर भारत की सख्ती: पेड प्रमोशन, स्कैम विज्ञापन और CSAM पर उठे गंभीर सवाल | World Lion Day: गुजरात के गिर के शेरों की सफलता और आगे की चुनौती | फोन किल स्विच: मोबाइल चोरी या हैक होने पर डेटा बचाने का आसान साइबर सुरक्षा उपाय |
12-08-2026