sim card छोड़ने से पहले याद कर लें ये तीन बातें

sim card

sim card बदलना कोई नई बात नहीं है। अक्सर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाला sim card बदलता है। मगर जब sim card छोड़ते हैं तो कुछ जरूरी काम भी करना होता है वर्ना आपकी जेब से पुराने सिम कार्ड की मदद से पैसे भी निकल सकते हैं। आपके सिम कार्ड पर साइबर ठग आपकी सारी जानकारी भी निकाल सकते हैं। इसलिए सिम कार्ड छोड़ते समय याद रखें कुछ खास बातें।

sim card की जरूरी बातेंः

अगर आप लंबे समय तक अपने सिम कार्ड को रिचार्ज नहीं करते हैं, तो सर्विस प्रोवाइडर आपके सिम कार्ड का नंबर किसी अन्य ग्राहक को पुनः आवंटित कर सकता है। ऐसे में आपका सिम कार्ड जब पुनः किसी और के फोन पर एक्टिव होगा तो आपकी जानकारी भी किसी और के पास जा सकती है। हो सकता है आपकी जानकारी जिसके पास जा रही है वह कोई क्रिमिनल माइंड हो। ऐसे में आपको भारी नुकसान भी हो सकता है।

इसलिए सिम कार्ड को छोड़ने से पहले कुछ बातें सुनिश्चित कर लेना चाहिए, इससे आप और आपका डाटा भी सुरक्षित रह सकता है। ये वो बातें हैंः
1️. अपने WhatsApp सेटिंग्स अपडेट करें – या तो अपने WhatsApp खाते को इस सिम से अलग करें या अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर को बदलें। अन्यथा, आपके निजी चैट, मीडिया और संपर्क एक अनजान व्यक्ति की पहुंच में आ सकते हैं।
2️. सभी लिंक्ड अकाउंट्स सुरक्षित करें – इस सिम से जुड़े सभी प्लेटफॉर्म, जैसे सोशल मीडिया, बैंकिंग, और सत्यापन सेवाओं से इसे हटा दें। अनधिकृत पहुंच को रोकने के लिए पंजीकृत नंबर को अपडेट करें।
3️. वैकल्पिक विकल्पों पर विचार करें – नंबर को छोड़ने की बजाय, नंबर पोर्टेबिलिटी का विकल्प चुनें या प्रीपेड से पोस्टपेड (या इसके विपरीत) में स्विच करें। इससे सुरक्षा बनाए रखते हुए आपकी सेवा सुचारू रूप से जारी रहेगी।
इन सावधानियों को अपनाकर आप अपने व्यक्तिगत डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं। सतर्क रहें और सुरक्षित रहें!

यह भी पढ़ेंः

Support India Vistar
Picture of inspector raman kumar
inspector raman kumar
इंस्पेक्टर रमण कुमार सिंह,दिल्ली पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर तैनात है । वे दिल्ली के कई पुलिस थानों के साथ साथ साइबर पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष रहे है । वे साइबर जागरूकता के लिए साइबर सेफ व्हाट्सएप्प ग्रुप और बी द पुलिस नाम से फेसबुक पेज और फेसबुक ग्रुप के संचालक है ।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार | फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें |
09-11-2026