व्हाट्स एप्प में आने वाले इन पांच फीचर को जान लीजिए, बड़े काम की हैं

व्हाट्स एप्प

व्हाट्स एप्प (Whatsapp) में जल्द ही 5 ऐसे फीचर जुड़ने वाले हैं, जिससे इस मैसेजिंग एप्प पर चैटिंग का अनुभव और मजेदार हो जाएगा। इस मैसेजिंग एप्प का इस्तेमाल दुनिया भर में 2 अरब से ज्यादा लोग करते हैं। कई शानदार फीचर से लैस इस मैसेजिंग एप्प में अभी भी कई फीचर्स की टेस्टिंग चल रही है। यह फीचर जल्द ही स्टेबल वर्जन का हिस्सा बन जाएंगे। आइए जानें क्या होंगे ये 5 नए फीचर।

व्हाट्स एप्प चलेगा यूजर नेम से

अभी चैटिंग शुूरू करने के लिए व्हाट्स एप्प यूजर को अपना नंबर शेयर करना पड़ता है। आने वाले समय में इसकी जगह यूजरनेम का इस्तेमाल होगा। आपको यूजरनेम सेट करने का मौका दिया जाएगा। यूजरनेम सेट करने के बाद आप चैट कर सकेंगे। इस फीचर से जुड़ी कुछ चीजें वेब वर्जन में मिले हैं। एपल एयरड्राप की तर्ज पर यह मैसेजिंग एप्प भी ऑफलाइन फाइल शेयरिंग विकल्प देने वाला है।

ऑफलाइन फाइल शेयरिंग विकल्प का बीटा वर्जन में टेस्ट किया जा रहा है। इस फीचर का नाम नियरबाइ शेयर सामने आया है। बताया जा रहा है कि इसके जरिए बड़ी फाइल फटाफट शेयर हो पाएंगी। इसके अलावा गूगल की लाइव ट्रांसलेशन तकनीक का इस्तेमाल करते हुए जल्द व्हाट्स एप्प पर चैट में भेजे गए मैसेज का अनुवाद करने का विकल्प देगा। इसके लिए मैसेज क्लाउड पर नहीं भेजे जाएंगे बल्कि ऑन डिवाइस प्रोसेसिंग होगी।

मेटा एआई से जल्द ही फोटोज को एडिट करने का भी विकल्प उपलब्ध होगा। अभी चैटबॉट की शक्ल में इस जेनरेटिव एआई टूल से बात कर सकते हैं। यूजर्स को अपनी पसंद के हिसाब से थीम और कलर बदलने का विकल्प भी मिलने वाला है। बीटी वर्जन से संकेत मिले हैं कि यूजर्स को 5 नए कलर थीम में से अपने लिए चुनने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका |
15-09-2026