दिल्ली में कोरोना नियमों का पालन कराने, सुरक्षा के इंतजाम करने और बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली में कोरोना के नियमों का पालन कराने और सुरक्षा के इंतजामों के साथ साथ बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। यह निर्देश दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव ने क्राइम और कोविड समीक्षा की बैठक में दिए। उन्होंने बदमाशों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में दिल्ली पुलिस कमिश्नर दीपावली और कोविड को लेकर पुलिसकर्मियों को सावधान रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा बदमाशों खासकर सेंधमारों, नशे के सौदागरों, अवैध शराब के तस्करों औऱ सट्टेबाजों पर नकेल कसी जाए। बैठक में उन्होंने गृह मंत्रालय द्वारा हाल ही में जारी महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित मार्ग निर्देश की चर्चा करते हुए महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को जल्द से जल्द सुलझाने पर जोर दिया।

दिल्ली में नाबालिगों को सही रास्ते पर लाने में अहम भूमिका निभा रहे युवा जैसे कार्यक्रमों को उन्होंने प्रोत्साहित करने पर जोर दिया ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा क्राइम की दुनिया से दूर रहें। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव ने लापता बच्चों को तलाश करने में मिल रही कामयाबी को भी सराहते हुए इस दिशा में और काम करने की बात कही। इसके अलावा जेल से जमानत पर रिहा होने वाले बदमाशों पर पैनी निगाह रखने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि केस संपत्तियों को जल्द से जल्द निपटाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस दिशा में थाना स्तर पर कार्रवाही करने की आवश्यकता है।

सरकारी मार्ग निर्देशों का पालन कराते समय अत्यधिक सावधानी बरतने की सालह देते हुए एस एन श्रीवास्तव ने ई बीट बुक का इस्तेमाल करने के लिए कहा।

बैठक में उत्तरी औऱ मध्य दिल्ली के बीट अफसरों को ई बीट प्रणाली का इस्तेमाल करने केे लिए रिवार्ड भी दिए गए।  इसके अलावा अपराध को सुलझाने में अहम भूमिका निभाने वाले आउटर नार्थ के पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।

 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | मोबाइल पर बिना लॉगिन किए ही आ रहा है OTP या Approval request ? अकाउंट हैक होने से पहले कर लें यह काम | CISF जवान की मौत पर परिवार को कितना पैसा मिलता है? बीमा, पेंशन और सरकारी सहायता की पूरी जानकारी | AI से कैसे होती है साइबर ठगी? आपकी आवाज, बैंक खाते और शेयर निवेश पर मंडरा रहा खतरा | JEE main के लिए NTA का सिलेबस, ऐसे करें डाउनलोड | आपके नाम पर खुल सकता है म्यूल बैंक खाता, साइबर ठगी में फंसने से बचने के लिए जानें ये जरूरी बातें | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान | पैरोल जंपर का खेल: 60 करोड़ की हेरोइन, लखनऊ में फैक्ट्री और नक्सली कनेक्शन, दिल्ली पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश |
27-10-2026