ट्रेन जिसमें रेस्तरां,आधुनिक किचन, शॉवर क्यूबिकल्स, सहित कई विशेषताएं

भारत की इस ट्रेन के बारे में शायद अभी आप नहीं जानते होंगे। इस अत्याधुनिक डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन में खानपान के दो बेहतरीन रेस्तरां, एक आधुनिक किचन, कोचों में शॉवर क्यूबिकल्स, वॉशरूम में सेंसर आधारित कार्यप्रणाली, फुट मसाजर सहित कई अदभुत विशेषताएं हैं। पूरी तरह से वातानुकूलित यह ट्रेन दो प्रकार की आवासन सुविधा प्रदान करती है। फर्स्ट एसी और सेकेंड एसी। इस ट्रेन में प्रत्येक कोच के लिए सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा प्रहरी के साथ सुरक्षा सुविधाओं को बढ़ाया गया है और पूरी ट्रेन में इंफोटेनमेंट सिस्टम भी लगाया गया है।

भारतीय रेलवे अपनी भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन चलाकर वाइब्रेंट गुजरात राज्य की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक बहुत ही खास यात्रा ‘गर्वी गुजरात’ की शुरुआत कर रहा है। आईआरसीटीसी द्वारा संचालित यह विशेष पर्यटक ट्रेन 28 फरवरी को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से आठ दिनों की यात्रा पर रवाना होगी. पर्यटकों की सुविधा के लिए गुरुग्राम, रेवाड़ी, रींगस, फुलेरा और अजमेर रेलवे स्टेशनों पर चढ़ने और उतरने की सुविधा प्रदान की गई है।

रेल यात्रा के इस पैकेज को महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर आधारित “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भारत सरकार की योजना की भावना के अनुरूप डिजाइन किया गया है। रेल यात्रा के इस पैकेज का पहला ठहराव केवडिया में रखा गया है, जहां स्टैच्यू ऑफ यूनिटी आकर्षण का केन्द्र होगी। पूरी ट्रेन आठ दिनों की यात्रा के दौरान लगभग 3500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन की शुरुआत घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की पहल “देखो अपना देश” के अनुरूप है। इसकी कीमत की विभिन्न श्रेणियां एसी 2 टियर के लिए प्रति व्यक्ति 52250 रुपये से शुरू होकर एसी 1 (केबिन) के लिए प्रति व्यक्ति 67140 रुपये और एसी 1 (कूपे) के लिए प्रति व्यक्ति 77400 रुपये तक उपलब्ध हैं। आईआरसीटीसी टूरिस्ट ट्रेन आठ दिनों का संपूर्ण यात्रा पैकेज होगा और मूल्य संबंधित श्रेणी में ट्रेन की यात्रा, एसी होटलों में रात्रि विश्राम, सभी भोजन (केवल शाकाहारी), सभी स्थानांतरण और बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा बीमा और गाइड की सेवाएं आदि शामिल होंगी। स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यक एहतियाती उपायों का ध्यान रखा जाएगा और आईआरसीटीसी मेहमानों को एक सुरक्षित एवं यादगार अनुभव प्रदान करने का प्रयास करेगी।

व्यापक आबादी के लिए इस पैकेज को अधिक आकर्षक और किफायती बनाने के उद्देश्य से आईआरसीटीसी ने पेमेंट गेटवे के साथ करार किया है ताकि कुल भुगतान को छोटी राशि की ईएमआई में बांटकर ईएमआई भुगतान का विकल्प उपलब्ध कराया जा सके।

अधिक जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट: https://www.irctctourism.com पर जा सकते हैं और वेब पोर्टल पर बुकिंग ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर ऑनलाइन उपलब्ध है। 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर |
09-10-2026