भारतीय तटरक्षक दल ने इस तरह बचाई 12 लोगों की जान, जानिए पूरी कहानी

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। भारतीय तटरक्षक ने दिनांक 21 जुलाई, 2021 को गुजरात के उमरगाम में फंसे मोटर वेसल (एमवी) कंचन के सभी 12 चालक दल के सदस्यों को बचाया। समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) मुंबई को दिनांक 21 जुलाई 2021 की दोपहर में डीजी संचार केंद्र, मुंबई से सूचना मिली थी कि खराब मौसम के बीच एमवी कंचन के ईंधन में संदूषण के कारण उसका इंजन ख़राब हो गया है जहाज़ पर और कोई विद्युत शक्ति नहीं है। बाद में शाम को जहाज के मास्टर ने सूचित किया कि एमवी कंचन,जो स्टील कॉइल को कार्गो के रूप में ले जा रहा था, का लंगर टूट गया है और स्टारबोर्ड (दाईं) की ओर झुक रहा है।

एमआरसीसी मुंबई ने तुरंत अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा नेट (आईएनए) को सक्रिय कर दिया और एमवी हर्मीज़ को तुरंत संकट में पड़े पोत की ओर मोड़ दिया गया। समुद्र में खराब मौसमी हालात का सामना करते हुए एमवी हर्मीज ने तेजी से रात में ऑपरेशन करते हुए एमवी कंचन के चालक दल के सभी 12 सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया।फंसे हुए पोत की मदद के लिए मुंबई के डीजी शिपिंग द्वारा इमरजेंसी टोइंग वेसल (ईटीवी) वाटर लिली को भी तैनात किया गया है। इसके अलावा पोत मालिकों द्वारा पोत को सहायता प्रदान करने के लिए दो टग तैनात किए गए हैं।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए |
05-10-2026