अवैध पिस्टल का जखीरा बरामद, दिल्ली पुलिस के हत्थे फिर दो हथियार तस्कर

अवैध पिस्टल का जखीरा बरामद कर दिल्ली पुलिस ने फिर हथियार तस्करों के सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 15 सेमी आटोमेटिक अवैध पिस्टल और 30 कारतूस बरामद किया गया है।

देखें वीडियो-

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी जसमीत सिंह के मुताबिक अवैध पिस्टल की तस्करी का सिंडिकेट का पर्दाफाश एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिवकुमार और इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह की टीम ने किया।  गिरफ्तार लोगों की पहचान अलीगढ़ निवासी छोटे कुमार उर्फ छोटे फौजी और दिनेश के रूप में हुई है। दोनों को 20 दिसंबर की रात धौला कुआं रिंग रोड बस स्टाप के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में छोटे के पास बैग से 8 सेमी आटोमेटिक अवैध पिस्टल और 10 कारतूस जबकि दिनेश के पास से 7 अवैध पिस्टल और 20 कारतूस बरामद किए गए। यह लोग टाटा टियागो कार में अवैध पिस्टल की सप्लाई कर रहे थे। 

खुलासा 

पूछताछ में पता चला कि यह लोग मध्य प्रदेश के कुख्यात हथियार तस्कर से हथियार लिया करते थे। इन हथियारों की सप्लाई दिल्ली एनसीआर के अलावा यूपी, हरियाणा और राजस्थान आदि के बदमाशों को किया जाता था। करीब दस सालों से अवैध पिस्टल औऱ हथियार तस्करी में लिप्त इन दो बदमाशों ने पिछले दो सालो में ही 400 अवैध हथियार सप्लाई किया है। अवैध पिस्टल सात हजार रु में खरीदा जाता था उसे 25 हजार रु तक में बेचा जाता था। छोटे कुमार के खिलाफ 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 1 हत्या, 2 हत्या की चेष्टा, 2 जबरन वसूली, 1 लूटपाट, 1 पुलिस पर फायरिंग, 2 आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। दिनेश के खिलाफ भी पहले से तीन मामले दर्ज हैं। छोटे ने साल 2013 में अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए अलीगढ़ में पप्पू नाम के शख्स की हत्या कर दी थी। उसे स्पेशल सेल ने 2015 में भी गिरफ्तार किया था। इन लोगों के खिलाफ साल 2019 में बने नए आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसमें दस साल से आजीवन कारावास तक का प्रावधान है।

 

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Digital Arrest में जमानत कब मिलेगी? सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख से बदले संकेत, जानिए क्या है नई न्यायिक नीति | Mule SIM Fraud: साइबर अपराधियों तक पहुंचने की सबसे अहम कड़ी बनी सिम कार्ड की जांच | Cyber Fraud: ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग पर कैसे होती है कार्रवाई? जानिए BNS की धारा 111 और म्यूल बैंक अकाउंट का पूरा खेल | International Tiger Day 2026: भोपाल की ‘Run for Tiger’ ने दिया बड़ा संदेश, 600 से अधिक लोगों ने बाघ संरक्षण के लिए लगाई दौड़ | फेक न्यूज़ और सोशल मीडिया नैरेटिव: डिजिटल युग में सक्रिय सूचना प्रबंधन क्यों बन गया है सबसे बड़ी जरूरत | ऑल इंडिया पुलिस जूडो चैंपियनशिप 2026: SSB ने जीती चैंपियन ट्रॉफी, जानिए मेडल टैली और सभी विजेताओं की पूरी जानकारी | CISF ने महिला जूडो में जीती रनर्स-अप ट्रॉफी, ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन | वाइब हैकिंग क्या है? सोशल मीडिया पर आपकी सोच को प्रभावित करने वाला नया डिजिटल खतरा, जानिए भारत के कानून क्या कहते हैं | डायबिटीज में कौन सी दाल खानी चाहिए? क्या दाल खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है, जानिए विशेषज्ञ क्या कहते हैं | साइबर अपराध में जमानत मिलती है या नहीं? जानिए आईटी एक्ट क्या कहता है और सुप्रीम कोर्ट ने क्या स्पष्ट किया |
29-07-2026