अवैध पिस्टल तस्करी नेटवर्क का इस तरह हुआ पर्दाफाश, दिल्ली में 10 पिस्टल बरामद

अवैध पिस्टल तस्करी के बड़े नेटवर्क का भांडाफोड़ हुआ है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के हत्थे अवैध पिस्टल तस्करी का नेटवर्क चला रहे दो बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। इनके कब्जे से 10 सेमीआटोमेटिक पिस्टल औऱ 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इन्हें दक्षिणी दिल्ली के तुगलकाबाद गांव में स्थित वेटनरी अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाह के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों की पहचान राजा गौतम और पिंटु कश्यप के रूप में हुई है। गिरफ्तार बदमाश मध्य प्रदेश में अवैध पिस्टल बनाने वाले तस्करों के नेटवर्क का हिस्सा हैं। एसीपी अतर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर पवन कुमार की टीम को इस नेटवर्क का पर्दाफाश करने में काफी मशक्कत के बाज कामयाबी मिली। अवैध पिस्टल तस्करी के खिलाफ अभियान चला रही स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि अवैध पिस्टल तस्करी का एक नेटवर्क दिल्ली और एनसीआर में पिस्टल सप्लाई कर रहा है। 27 दिसंबर को मिली विशेष सूटना के आधार पर पुलिस ने वेटनरी अस्पताल के पास जाल बिछाकर राजा गौतम और पिंटु कश्यप नाम के दो लोगों को रुकने का संकेत दिया मगर उनमें से एक ने पिस्टल निकालकर पुलिस पर एक राउंड फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायर करते हुए दोनो को काबू कर लिया। उनकी पहचान राजा गौतम औऱ पिंटु कश्यप के रूप में हुई। राजा के पास से एक पिस्टल के अलावा उसके बैग से 5 और पिस्टल बरामद किए गए जबकि पिंटु के बौग से चार पिस्टल बरामद हुए।

पूछताछ में पता चला की पिस्टल की खेप मध्य प्रदेश के बुरहान पुर से आया था। राजा पिछले पांच साल से दिल्ली एनसीआर में अवैध पिस्टल की सप्लाई करता था। उन्हें यह पिस्टल 9-12 हजार में मिलती थी जिसे वह 20-30 हजार रु में बेचा करते थे।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | आपकी भाषा में आपको मिले ऑफर तो हो जाएं सावधान ! जानिए कि ऑनलाइन लोन फ्रॉड से कैसे बचें? | Commonwealth Fencing Championships 2026: CISF की अन्नू प्रिया और श्रुति जोशी ने जीते दो कांस्य पदक | Aadhaar Virtual ID (VID): आधार नंबर शेयर किए बिना ऐसे बनाएं 16 अंकों की वर्चुअल आईडी | मुंबई एयरपोर्ट पर 1.31 किलो सोना बरामद, CISF ने तस्करी की कोशिश पकड़ी | अगरतला एयरपोर्ट पर 4 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, CISF ने फ्लाइट से उतारा | विश्व हाथी दिवस: 22,446 हाथी फिर भी खतरे में, आखिर इंसान और हाथी क्यों आमने-सामने? | साइबर ठगों के निशाने पर क्यों रहते हैं बुजुर्ग ? जानिए साइबर ठगी के ये तरीके, ऐसे करें बचाव | Meta पर भारत की सख्ती: पेड प्रमोशन, स्कैम विज्ञापन और CSAM पर उठे गंभीर सवाल | World Lion Day: गुजरात के गिर के शेरों की सफलता और आगे की चुनौती | फोन किल स्विच: मोबाइल चोरी या हैक होने पर डेटा बचाने का आसान साइबर सुरक्षा उपाय |
12-08-2026