Digital Life Health Checkup: आपकी ऑनलाइन ज़िंदगी कितनी सुरक्षित है? जानिए डिजिटल लाइफ का हेल्थ चेकअप कैसे करें

आज की डिजिटल दुनिया में आपकी ऑनलाइन आदतें ही आपकी सुरक्षा तय करती हैं। Digital Life Health Checkup यह समझने में मदद करता है कि आपकी डिजिटल ज़िंदगी सुरक्षित है या सुधार की ज़रूरत है।
digital health check up hindi

आज हमारी ज़िंदगी का बड़ा हिस्सा मोबाइल, सोशल मीडिया और ऑनलाइन खातों में कैद है।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी Digital Life वास्तव में कितनी सुरक्षित और संतुलित है?
यह Digital Life Health Checkup आपको बताएगा कि आपकी ऑनलाइन आदतें आपको सुरक्षित रख रही हैं या जोखिम में डाल रही हैं।

Digital Life Health Checkup के पांच तरीके

डिजिटल लाइफ का सबसे पहला काम शुरू होता है ईमेल से।

  1. अपना ईमेल आईडी जांच लें

•        http://haveibeenpwned.com पर जाएँ।

•        यदि आपका ईमेल किसी डेटा लीक में पाया जाता है:

o       तुरंत पासवर्ड बदलें।

o       2FA/MFA (ऑथेंटिकेटर ऐप के साथ) सक्रिय करें।

o       इससे आपका ईमेल अधिक सुरक्षित रहेगा।

2️⃣ आपके नाम पर कितने सिम सक्रिय हैं (Sanchar Saathi – TAFCOP)

•       http://www.sancharsaathi.gov.in पर जाएँ।

•        “Know Your Mobile Connections” पर क्लिक करें।

•        अपना मोबाइल नंबर डालें → OTP से सत्यापन करें।

•        आपके नाम पर जारी सभी सिम दिखेंगे।

•        किसी अनजान सिम को तुरंत रिपोर्ट/डिस्कनेक्ट करें।

✅ हमेशा आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें।

3️⃣ आधार बायोमेट्रिक्स लॉक स्थिति जाँचें

•        http://UIDAI.gov.in → “My Aadhaar” → “Lock/Unlock Biometrics” पर जाएँ।

•        आधार नंबर/VID + कैप्चा डालें → OTP जनरेट करें → लॉगिन करें।

•        देखें कि बायोमेट्रिक्स लॉक हैं या नहीं।

•        लॉक करने से आपके फिंगरप्रिंट/आईरिस का दुरुपयोग नहीं हो सकता।

✅ ज़रूरत पड़ने पर ही अनलॉक करें (जैसे बैंकिंग, सिम जारी करने के लिए)।

4️⃣ WhatsApp सुरक्षा

•        Two-Step Verification (6 अंकों का PIN) सक्रिय करें।

•        WhatsApp को हमेशा अपडेटेड रखें।

•        संदिग्ध लिंक/अटैचमेंट पर क्लिक न करें।

•        Linked Devices की जाँच करें और अनजान डिवाइस हटाएँ।

•        Block & Report का उपयोग करें।

•        गैर-ज़रूरी चैट्स को Mute करें।

यह भी पढ़ेंः ai से दोस्ती ऐसे आपकी डिजिटल सुरक्षा के लिए है जरुरी

5️⃣ मोबाइल में छिपे APK/स्पाई ऐप्स की जाँच करें

•        Installed Apps देखें: Settings → Apps → All Apps।

•        Permissions जाँचें: कैमरा, माइक्रोफोन, लोकेशन, SMS तक पहुँच वाले अनजान ऐप्स हटाएँ।

•        Device Admin Apps देखें और संदिग्ध ऐप्स की एडमिन अनुमति हटाएँ।

Support India Vistar
Picture of inspector raman kumar
inspector raman kumar
इंस्पेक्टर रमण कुमार सिंह,दिल्ली पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर तैनात है । वे दिल्ली के कई पुलिस थानों के साथ साथ साइबर पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष रहे है । वे साइबर जागरूकता के लिए साइबर सेफ व्हाट्सएप्प ग्रुप और बी द पुलिस नाम से फेसबुक पेज और फेसबुक ग्रुप के संचालक है ।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | पश्चिम बंगाल साइबर फ्रॉड रैकेट कैसे काम करता था, ऑपरेशन साइबर प्रहार से समझिए ठगी का पूरा नेटवर्क | रक्षाबंधन पर देशभर के बाजारों में रौनक, जानिए कौन सी राखियों की मांग | नक्सलवाद से ISI नेटवर्क तक, अमित शाह की रणनीति का असर ? आंकड़े बताते हैं आंतरिक सुरक्षा की बदली तस्वीर | I4C साइबर अपराध पर कैसे भारी पड़ रहा है? जानिए पुलिस और आम लोगों के लिए कैसे काम करता है यह सिस्टम | Cyber Fraud का नया मॉडल: AI कैसे बदल रहा है ऑनलाइन ठगी का तरीका | मोबाइल कनेक्शन का नया नियम क्या है? मोबाइल कनेक्शन की सीमा क्या है और अपने नाम पर कितने SIM हैं, यह जानना क्यों जरूरी है? | तो आखिर पुलिस क्या करे? प्रदर्शन, लाठीचार्ज और पुलिस की जिम्मेदारी का सवाल | CISF का खस रोपण अभियान: यमुना किनारे मिट्टी के कटाव से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक | Meta पर मुकदमा क्यों हुआ? Facebook और Instagram पर बच्चों को लेकर क्या आरोप हैं | डिजिटल अरेस्ट स्कैम में कैसे फंसे रिटायर्ड कर्नल, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा |
25-08-2026