दिल्ली पुलिस कर रही है यह भी जान लीजिए जनाब

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

दिल्ली पुलिसकर्मी कर रहे है प्लाज़्मा डोनेट अब तक राजधानी दिल्ली में 700 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव हो चुके है।

कोरोना संकट काल मे दिल्ली पुलिसकर्मी लगातार लोगो को मदद कर मानवता का परिचय दिया। जिसके बाद दिल्लीवासियों ने दिल्ली पुलिसकर्मीयो की काफी तारीफ हुई और उनके काम को भी खूब सराहा गया। लेकिन अब दिल्ली पुलिस के वो जवान जो कोरोना से जंग जीत कर वापस आये है ।अब अपना प्लाज़्मा डोनेट कर सही मायने में इंसानियत ओर मानवता का परिचय दे रहे है।

आज हम आपको मिलवाते है ऐसे चार पुलिसकर्मियों से जो अपना प्लाज़्मा डोनेट कर लोगो की जान बचाई है। सब इंस्पेक्टर सचिन लोहिया, कांस्टेबल प्रवीण, कांस्टेबल ओम प्रकाश, कांस्टेबल राय सिंह।

ये चारों पुलिस कर्मी साउथ ईस्ट दिल्ली के अमर कॉलोनी थाने में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान ये चारों कोरोना पॉजिटिव हो गए। सभी का इलाज अपोलो अस्पताल में हुआ। ठीक होने के बाद ये चारों अपनी अपनी ड्यूटी जॉइन कर ली। जैसे ही इनके पास अलग अलग अस्पताल या फिर किसी सोशल मीडिया के मार्फत जानकारी मिली कि कुछ कोरोना मरीज़ की हालत काफी नाज़ुक है। प्लाज़्मा थेरेपी के जरिये ही उन्हें बचाया जा सकता है। इसलिए ये लोग बिना देरी किये अस्पताल पहुँच कर अपना प्लाज़्मा डोनेट कर मरीज की जान बचा कर मानवता का परिचय दिया। सिर्फ कांस्टेबल प्रवीण को पता है कि उसने किसे अपना प्लाज़्मा डोनेट किया है। प्रवीण ने 51 साल के सुरेंद्र यादव नाम के एक शख्स को अपना प्लाज़्मा डोनेट किया। अस्पताल में प्रवीण की हालत बेहद गंभीर थी । बाकी तीन पुलिसकर्मियों ने ये भी पता करने को कोशिश नहीं की ये अपना प्लाज़्मा डोनेट कर जिन लोगो की जान बचाई है वो कौन है। कहाँ के है और करते क्या है ।इनके दरियादिली को देखते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर ओर डीसीपी आरपी मीना ने काफी तारीफ कर प्रोत्साहित किया है। ताकि इनके जैसे ओर पुलिस कर्मी बाहर निकल कर लोगो की मदद करे।

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? |
04-10-2026