दिल्ली क्राइम-कहीं पकड़ी गई लुटेरी हसीना तो कहीं मिला घर में कछुआ

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। प्रस्तुत है दिल्ली की कुछ अहम क्राइम की खबरें और उनका वीडियो भी । इन खबरों में सबसे पहला है लुटेरी हसीना गिरफ्तार। सुल्तानपुरी पुलिस की एएसआई सोमवीर, कांस्टेबल सुनील और कांस्टेबल संजीव ने लुटेरी युवती को गिरफ्तार किया है। लोगों के मोबाइल फोन छीनकर फरार होने वाली इस युवती की पहचान मंगोलपुरी निवासी 22 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे श्रीमती ठाकुर नाम की महिला की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया।
2. कछुआ बरामद
दिल्ली की पंजाबी बाग पुलिस ने एसीपी विजय सिंह की देखरेख में एसीपी अर्शदीप, एसआई पंकज, पीएसआई रवि, हेडकांस्टेबल प्रदीप, कांस्टेबल केदार, होशियार और महिला कांस्टेबल उर्मीला की टीम ने पंजाबी बाग के एक मकान से अवैध रूप से रखा गया कछुआ बरामद किया है। उसे वाइल्ड लाइफ के हाथो सौंप दिया गया। कछुआ को एक महिला ने रखा था।
3. मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार
नोएडा सेक्टर 20 पुलिस ने दो मोबाइल लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 3 मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। उनकी पहचान अजीत और आफताफ के रूप में हुई है।
4. 37 मोबाइल फोन बरामद
साउथ इस्ट दिल्ली की ओखला पुलिस ने अकिल नामक मेवाती बदमाश को गिरफ्तार कर 37 मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक एसीपी बिजेन्द्र सिंह की देखरेख में ओखला एसएचओ संतन सिंह रावत के नेतृत्व में एसआई राजेश, एएसआई विकास, कुम्हेर कांस्टेबल विशाल, विनीत और दिलबाग की टीम ने आकिल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया है कि वह नूंह में मोबाइल फोन की दुकान चलाता है। वह राजस्थान से चोरी के मोबाइल फोन खरीदता है बाद में वह अलग-अलग लोगों को अपने दुकान की बिल के साथ फोन बेच देता है।

वीडियो देखें-

Support India Vistar

Latest Posts

यह भी पढ़ें

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार | फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें | कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा | CISF में खेल सुविधाएं: जवानों की फिटनेस के लिए नोएडा में नया मल्टी-स्पोर्ट एरिना | साइबर सुरक्षा के 10 जरूरी नियम: पासवर्ड, डेटा बैकअप और ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें | सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते |
04-11-2026