रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एनसीसी प्रशिक्षण के लिए मोबाइल ऐप लॉन्‍च किया

Rajnath singh

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह ने डायरेक्टोरेट जनरल नेशनल कैडेट कॉर्प्‍स (डीजीएनसीसी) मोबाइल प्रशिक्षण ऐप लॉन्‍च किया। यह ऐप एनसीसी कैडेटों के देशव्यापी ऑनलाइन प्रशिक्षण के संचालन में सहायता करेगा।

कोविड-19 द्वारा थोपे गए प्रतिबंधों को देखते हुए, एनसीसी कैडेटों के प्रशिक्षण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था क्योंकि अधिकांशतः यह संपर्क आधारित ही होता है। चूंकि निकट भविष्य में विद्यालयों/महाविद्यालयों के खुलने की संभावना नहीं है, इसलिए ऐसी आवश्यकता महसूस की जा रही थी कि डिजिटल माध्यम के उपयोग के द्वारा एनसीसी कैडेटों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा सकता है। रक्षा मंत्री ने ऐप के लॉन्‍च के दौरान वीडियो कॉन्‍फ्रेसिंग के जरिये एनसीसी कैडेटों के परस्पर बातचीत भी की और उनके प्रश्नों के उत्तर दिए। रक्षा मंत्री ने उनकी सफलता की कामना की और उन्हें जीवन के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने को प्रेरित किया।

एनसीसी कैडेटों को अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने कहा कि यह ऐप उनके लिए डिजिटल तरीके से सीखने तथा प्रत्यक्ष शारीरिक आपसी मुलाकातों पर प्रतिबंध के कारण कोविड-19 द्वारा पेश की गई चुनौतियों का सामना करने में उपयोगी होगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई दृढ़ संकल्प और आत्म विश्वास के साथ आगे बढ़ता है तो वह सभी प्रकार की बाधाओं को पार करने और जीवन में सफलता प्राप्त करने में सक्षम हो जाएगा। श्री राजनाथ सिंह ने एक लाख से अधिक एनसीसी कैडेटों के योगदान की सराहना की जिन्होंने महमारी के खिलाफ लड़ाई में विभिन्न दायित्वों के निर्वहन के द्वारा अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं की सहायता की। उन्होंने कहा कि एनसीसी एकता, अनुशासन, देश की सेवा का मूल्य समावेशित करता है और एनसीसी के कई कैडेट आगे चलकर महान हस्ती बन गए जैसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, एयर मार्शल अर्जन सिंह, खिलाड़ी अंजलि भागवत, पूर्व विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज और पूर्व रक्षा मंत्री श्री मनोहर पर्रिकर। इसके अतिरिक्त, रक्षा मंत्री खुद भी एक एनसीसी कैडेट रह चुके हैं।

डीजीएनसीसी मोबाइल प्रशिक्षण ऐप का उद्देश्य एनसीसी कैडेटों को एक प्लेटफार्म पर समस्त प्रशिक्षण सामग्री (सिलेबस, संक्षेपिका, प्रशिक्षण वीडियो एवं अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न) उपलब्ध कराना है। इस ऐप को एक प्रश्न विकल्प शामिल करने के द्वारा परस्पर संवादमूलक बनाया गया है। इस विकल्प का उपयोग करने के द्वारा कोई भी कैडेट प्रशिक्षण सिलेबस के बारे में प्रश्न पूछ सकता है और उसका उत्तर योग्य इंस्ट्रक्टरों के एक पैनल द्वारा दिया जाएगा।

यह ऐप निश्चित रूप से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन की तर्ज पर एनसीसी प्रशिक्षण के ऑटोमेशन की दिशा में एक सकारात्मक कदम है और महामारी के इस चुनौतीपूर्ण समय में एनसीसी कैडेटों को प्रशिक्षण सामग्री की सरल सुविधा उपलब्ध कराने में सहायता करने में दीर्घकालिक भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर एनसीसी के महानिदेशक डॉ. अजय कुमार, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चोपड़ा एवं मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ सिविल तथा सैन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार | फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें | कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा | CISF में खेल सुविधाएं: जवानों की फिटनेस के लिए नोएडा में नया मल्टी-स्पोर्ट एरिना |
06-11-2026