पुलिसकर्मियों में तनाव और उनकी समस्याओं के लिए छतीसगढ़ में स्पंदन

[responsivevoice_button voice=”Hindi male” buttontext=”Listen to Post”]

नई दिल्ली,इंडिया विस्तार डेस्क। छतीसगढ़ में पुलिसकर्मियों की समस्याओं और उनमें छाए तनाव को दूर करने के लिए स्पंदन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बुधवार को इस कार्यक्रम के तहत बस्तर रेंज के आला अफ़सर मातहत पुलिसकर्मियों से रूबरू हुए। इसमें बस्तर के आईजी और एसपी ने पुलिसकर्मियों से सीधे बातचीत की ।

इस सिलसिले में दिनांक 01.07.2020 को संभाग मुख्यालय, जगदलपुर में पदोन्नति पूर्व प्रशिक्षण में सम्मिलित संभाग के 55 आरक्षक व प्रधान आरक्षकों से पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. एवं पुलिस अधीक्षक, बस्तर दीपक झा द्वारा कर्मचारियों से उनकी व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार के दौरान कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की दिनचर्या, चुनौतियां, व्यक्तिगत पारिवारिक जीवन और व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। जिसमें बस्तर संभाग के बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, कोण्डागांव, कांकेर एवं बस्तर के अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात इन कर्मचारियों द्वारा बिना किसी प्रकार के संकोच के पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज व पुलिस अधीक्षक, बस्तर के समक्ष अपना विचारों को प्रकट किये।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. व पुलिस अधीक्षक, बस्तर दीपक झा द्वारा साक्षात्कार में उपस्थित समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को अपने कार्यों को निष्ठा, दक्षता लगन एवं पेशेवर तरीके से जनहित को ध्यान में रखकर संपादित करने की समझाईश दिये जाने के साथ-साथ अपना व्यक्तिगत स्वास्थ्य और परिवार के कल्याण के प्रति आवश्यक ध्यान देने हेतु परामर्श भी दिया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान विभाग के कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत गुजारिश एवं समस्या के संबंध में पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा उचित कार्यवाही करने की पहल की गई।

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान |
03-10-2026