गृह मंत्रालय ने इन नौ लोगों को आतंकवादी घेषित किया, नए कानून के तहत घोषणा

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विभिन्नआतंकी संगठनों से जुड़े नौ लोगों को आतंकवादी घोषित किया है। इन्हें अगस्त 2019 में गैरकानूनी गतिविधियां (निषेध) अधिनियम 1967 में किए गए संशोधन के तहत आतंकी नामजद किया गया है। इस संशोधन से पहले केवल संगठनों को ही आतंकवादी संगठन नामज़द किया जा सकता था।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले साल संसद में गैरकानूनी गतिविधियां (निषेध) अधिनियम 1967 में संशोधन पर बहस के दौरान आतंकवाद की बुराई से मज़बूती से लड़ने की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को जोरदार ढंग से व्यक्त करते हुए इससे निपटने के राष्ट्र के संकल्प को दोहराया था। उक्त संशोधन के बाद केंद्र सरकार ने सितंबर 2019 में चार व्यक्तियों: मौलाना मसूद अजहर, हाफिज़ सईद, जाकि-उर-रहमान लखवी और दाऊद इब्राहिम को आतंकवादी नामज़द किया था।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने निम्नलिखित नौ व्यक्तियों को गैरकानूनी गतिविधियां (निषेध) अधिनियम 1967 (2019 में संशोधित के अनुसार) के तहत आतंकवादी घोषित कर उनका नाम उक्त अधिनियम की चौथी अनुसूची में शामिल करने का फैसला किया है। इन व्यक्तियों का ब्यौरा इस प्रकार है:

  1. वाधवा सिंह बब्बर: पाकिस्तान में डेरा डाले आतंकवादी संगठन “बब्बर खालसा इंटरनेशनल” का प्रमुख
  2. लखबीर सिंह: पाकिस्तान में डेरा डाले आतंकवादी संगठन “इंटरनेशनल सिख यूथ फ़ैडरेशन” का प्रमुख
  3. रणजीत सिंह: पाकिस्तान में डेरा डाले आतंकवादी संगठन “खालिस्तान ज़िंदाबाद फोर्स” का प्रमुख
  4. परमजीत सिंह: पाकिस्तान में डेरा डाले आतंकवादी संगठन “खालिस्तान कमांडो फोर्स” का प्रमुख
  5. भूपिंदर सिंह भिंडा: जर्मनी में रहने वाला आतंकवादी संगठन “खालिस्तान ज़िंदाबाद फोर्स” का प्रमुख सदस्य
  6. गुरमीत सिंह बग्गा: जर्मनी में रहने वाला आतंकवादी संगठन “खालिस्तान ज़िंदाबाद फोर्स” का प्रमुख सदस्य
  7. गुरपतवंत सिंह पन्नुन: अमरीका में रहने वाला गैरकानूनी संस्था “सिख फॉर जस्टिस” का प्रमुख सदस्य
  8. हरदीप सिंह निज्जर: कनाडा में रहने वाला “खालिस्तान टाइगर फोर्स” का प्रमुख
  9. परमजीत सिंह: यूनाइटेड किंगडम में रहने वाला आतंकवादी संगठन “बब्बर खालसा इंटरनेशनल” का प्रमुख

सरकार के मुताबिक ये सभी व्यक्ति सीमा पार और विदेशी धरती से आतंकवाद की विभिन्न घटनाओं में शामिल हैं। ये अपनी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों और खालिस्तान मूवमेंट में शामिल हो तथा उसके समर्थन के जरिये पंजाब में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर अपने घृणित कृत्यों से लगातार देश को अस्थिर करने का प्रयास कर चुके हैं।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार | फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें | कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा | CISF में खेल सुविधाएं: जवानों की फिटनेस के लिए नोएडा में नया मल्टी-स्पोर्ट एरिना |
08-11-2026