Cbi action-सऊदी अरब से लाया गया यह कुख्यात तस्कर, सीबीआई ने

Cbi action

Cbi action-जयपुर एयरपोर्ट पर जब्त 18.56 किलोग्राम सोना तस्करी के मामले में फरार आरोपी सऊदी अरब से लाया गया। सीबीआई के समन्वय से गिरफ्तार आरोपी का नाम शौकत अली है। उसके खिलाफ गोल्ड तस्करी में राजस्थान सहित मुंबई में कई मामले दर्ज हैं। इस आरोपी के खिलाफ सीबीआई के समन्वय से इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस (RCN)जारी किए थे।

Cbi action-एनआईए ने दर्ज किया था मामला

साल 2020 में पकड़ा गया सोना करीब 9 करोड़ रुपये का था। इस सिलिसले में मोहब्बत अली नाम के सख्श को भी रेड कार्नर नोटिस के जरिए पकड़ा गया था। इस मामले की जांच एनआईए कर रही है। 22 सितंबर 2020 को गोल्ड तस्करी की जांच एनआईए के हवाले की गई थी। शौकत अली के खिलाफ 13 सितंबर 2021 को रेड कार्नर नोटिस जारी किया गया था।

3 जुलाई 2020 को जब्त किए गए करोड़ो के सोना तस्करी मामले की जांच में पता लगा था कि शौकत अली अपने साथियों के साथ मिलकर भारत में सोना तस्करी कर रहा है। सोने की छड़ों को आरोपियों ने इमरजेंसी लाइट की बैट्री में छिपा कर रखा था। इस सिलसिले में पहले मोहब्बत अली, सुभाष, मोहम्द मकबूल शेख, चूना राम और अमजद अली को आरोपी बनाया गया था।

भारत में इंटरपोल के लिए राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के रूप में सीबीआई सभी कानूनों के साथ समन्वय करती है। शौकत अली के खिलाफ एनआईए के अनुरोध पर सीबीआई ने रेड कार्नर नोटिस जारी करवाया था। इस सिलसिले में एनआईए ने 22 मार्च 2021 को यूएपीए के तहत चार्जशीट भी दाखिल की थी। इसमें 18 लोग आरोपी बनाए गए थे। उनके खिलाफ कई डिजिटल सबूत भी मिले थे।

पढ़ने योग्य

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | पैरोल जंपर का खेल: 60 करोड़ की हेरोइन, लखनऊ में फैक्ट्री और नक्सली कनेक्शन, दिल्ली पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश | साइबर ठगी के बाद शिकायत करने में देरी क्यों पड़ सकती है भारी? भोपाल के आंकड़ों से समझिए पूरी प्रक्रिया। | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? | कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन | एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी |
22-10-2026