छाछ है बेहद फायदेमंद, गर्मियों में जरूर करे इसका सेवन

छाछ एक बेहद फायदेमंद किण्वित डेयरी उत्पाद है। प्रोबायोटिक्स और तमाम न्यूट्रिशियंस से भरपूर छाछ को गर्मी के दिनों में बहुत लाभदायक माना जाता है

छाछ एक बेहद फायदेमंद किण्वित डेयरी उत्पाद है। प्रोबायोटिक्स और तमाम न्यूट्रिशियंस से भरपूर छाछ को गर्मी के दिनों में बहुत लाभदायक माना जाता है। यह शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखने के साथ प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, सोडियम और विटामिन बी-12 जैसे अति आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है। पेट को ठीक रखने और आंतों की सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए छाछ का सेवन किया जा सकता है।

अध्ययनों से पता चलता है कि छाछ में पानी, लैक्टोज और मिल्क प्रोटीन कैसिइन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। छाछ कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है, जिसमें रक्तचाप, हड्डी और मौखिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखना शामिल है। हालांकि कुछ स्थितियों में छाछ के सेवन के साइड-इफेक्ट्स भी हो सकते हैं।

छाछ के फायदे

छाछ का सेवन हमारी सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंचाता है। पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के साथ यह ह्रदय रोगों में भी काफी लाभकारी है। आइये जानते हैं कि अन्य किन समस्याओं में छाछ का सेवन फायदेमंद होता है।

बवासीर में फायदेमंद

पेट में कब्ज़ होना बवासीर होने की सबसे मुख्य वजह होती है। छाछ पीने से पाचन दुरुस्त होता है और कब्ज़ दूर होता है। इस तरह बवासीर की समस्या में आराम मिलता है। आयुर्वेद में भी बवासीर ठीक करने के घरेलू नुस्खे के रूप में छाछ पीने की सलाह दी गयी है।

कैंसर से बचाव

इसमें मौजूद अच्छे प्रोबायोटिक्स पाचन नली में नुकसानदायक बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकते हैं और कैंसर के खतरे को भी कम करते हैं।

मोटापे से छुटकारा

अगर आप वजन कम करने के लिए डाइटिंग कर के थक चुके हैं और कोई भी असरदार रिजल्ट नजर नहीं आ रहा तो कुछ दिनों के लिए छाछ को अपनी डाइट में शामिल करें।क्योंकि इसमें फैट कंटेंट 5 प्रतिशत से भी कम होता है। साथ ही यह भोजन नली और अमाशय की अंदरूनी सतह पर जमा हुए फैट को भी पिघलाने में कारगर होता है।

त्‍वचा के लिए छाछ

छाछ में उत्तम ब्‍लीचिंग तत्‍व होते हैं। ये लैक्टिक एसिड से भरपूर होती है जो कि त्‍वचा से जुड़ी परेशानियों को दूर करता है। इससे दाग-धब्‍बों और टैनिंग को हटाया जा सकता है। ये बढ़ती उम्र के निशानों को हल्‍का करने और त्‍वचा में कसाव लाने में भी उपयोगी है।

disclaimer-उपरोक्त जानकारी विभिन्न माध्यमों से मिली सूचनाओं पर आधारित है। indiavistar.com सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CyMAC क्या है: साइबर हमले पर पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां कैसे करेंगी साझा कार्रवाई | दिल्ली मेट्रो सुरक्षा व्यवस्था कैसे काम करती है, DG CISF ने जांचीं तैयारियां | 15 मीटर स्लीपर बस में क्या है खास, 42 बर्थ के साथ लंबी यात्रा होगी अधिक आरामदायक | Aadhaar VID कैसे बनाएं? मोबाइल से 6 चरणों में निकालें 16 अंकों की Virtual ID | पश्चिम बंगाल साइबर फ्रॉड रैकेट कैसे काम करता था, ऑपरेशन साइबर प्रहार से समझिए ठगी का पूरा नेटवर्क | रक्षाबंधन पर देशभर के बाजारों में रौनक, जानिए कौन सी राखियों की मांग | नक्सलवाद से ISI नेटवर्क तक, अमित शाह की रणनीति का असर ? आंकड़े बताते हैं आंतरिक सुरक्षा की बदली तस्वीर | I4C साइबर अपराध पर कैसे भारी पड़ रहा है? जानिए पुलिस और आम लोगों के लिए कैसे काम करता है यह सिस्टम | Cyber Fraud का नया मॉडल: AI कैसे बदल रहा है ऑनलाइन ठगी का तरीका | मोबाइल कनेक्शन का नया नियम क्या है? मोबाइल कनेक्शन की सीमा क्या है और अपने नाम पर कितने SIM हैं, यह जानना क्यों जरूरी है? |
28-08-2026