अनुच्छेद 370 और 35 A के खत्म होने के पहली वर्षगांठ पर बीजेपी का देशव्यापी कार्यक्रम

BJP

धारा 370 और 35 A के समाप्त किये जाने के पहली वर्षगांठ पर बीजेपी पूरे देश में कार्यक्रम करेगी।

बीजेपी 28 अगस्त से लेकर 3 अगस्त तक पूरे भारत में “एक भारत एकात्म भारत’ अभियान चलाएगी।

इस अवसर पर बीजेपी पूरे देश मे वर्चुअल रैली, संवाद कार्यक्रम, गोष्ठी, सोशल मीडिया अभियान और कार्यक्रम का आयोजन करेगी।

5 अगस्त 2019 को अनुछेद 370 और 35 A को केंद्र की मोदी सरकार ने खत्म किया था। 5 अगस्त 2020 को पूरा हो रहा है एक साल।

इस कार्यक्रम के तहत बीजेपी ही संसद भवन में इस विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के दोनो सदनों में दिए गए भाषणों को घर घर तक
पहुचायेगी।

बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकरी 5 अगस्त को जम्मू, कश्मीर और लदाख के कई जगहों पर कार्यक्रम करेंगे और जम्मू कश्मीर और लदाख के लिए पिछले एक साल में केंद्र सरकार द्वारा किये कार्यो को जनता तक पहुचाया जाएगा।

सभी राज्यो में वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये बुद्धिजीव, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रबुद्ध नागरिकों के बीच संवाद कार्यक्रम किया जाएगा। इस आयोजन के तहत हर जिले में 50 से ज्यादा प्रबुद्ध लोगो से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये जुड़कर अनुछेद 370 और 35A के हटने के बाद कि स्थति और केंद्र सरकार के किये गए कार्यो के बारे में अवगत कराया जाएगा।

देश के हर राज्य में 3 अगस्त को इस मुद्दे पर पार्टी प्रेस कांफ्रेंस करेगी।

इस मुद्दे पर 28 जुलाई से 3 अगस्त तक पूरे एक सप्ताह एक भारत एकात्म भारत नाम से सोशल मीडिया में प्रचार अभियान चलाया जाएगा।

मुस्लिम महिला सशक्तिकरण अभियान

धारा 370 और 35Aके अलावा बीजेपी ट्रिपल तलाक़ बिल के पास होने के पहले साल में 28 जुलाई से 3 अगस्त तक पूरे देश मे मुस्लिम महिला सशक्तिकरण अभियान चलाएगी।

28 जुलाई से 3 अगस्त तक बीजेपी की महिला मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा तीन तलाक़ के कानून में परिवर्तन को लेकर पूरे देश मे वर्चुअल बैठको का आयोजन करेगी।

इस कार्यक्रम के तहत बीजेपी हर जिले में कम से कम 100 महिला बुद्धिजीवी के साथ संवाद करेगी।

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए I4C की चेतावनी, एक गलती से निजी चैट और कॉन्टैक्ट तक पहुंच सकते हैं साइबर अपराधी | एआई से लिखे शोध में फर्जी कानूनी फैसलों का खतरा, छात्रों और शोधकर्ताओं को क्यों सतर्क रहने की जरूरत? | साइबर फ्रॉड में नुकसान होने पर मिल सकता है ₹5 करोड़ तक का मुआवजा, जानिए झारखंड की नई व्यवस्था में कैसे करें दावा | CISF महिला ब्रास बैंड: कैसे सामान्य ड्यूटी की महिला जवानों ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई अपनी पहचान | मेटा की ‘स्कैम से बचो’ माइक्रोड्रामा श्रृंखला: साइबर धोखाधड़ी के विरुद्ध जागरूकता की एक अभिनव पहल | UPI PIN चोरी करने वाला Android Overlay Scam क्या है? मोबाइल की एक परमिशन से कैसे खाली हो सकता है बैंक खाता | हेल्थ डेटा चोरी से मेडिकल फ्रॉड तक, फर्जी डॉक्टर बनकर कैसे ठग रहे हैं साइबर अपराधी? | Microsoft 365, Outlook और Teams अचानक काम करना बंद कर दें तो क्या होगा? जानिए क्लाउड सर्वर की खराबी के पीछे की वजह | CISF जवानों के लिए आधुनिक बैरक: दिल्ली के साकेत में 288 जवानों को मिलेगी नई आवास सुविधा | Gootloader Malware क्या है? एक वेबसाइट पर क्लिक से कैसे हैक हो सकता है आपका कंप्यूटर |
23-11-2026