भाजपा सांसद ने रक्षा मंत्री से यह गुहार लगाई

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री और पाटलीपुत्र से भाजपा सांसद राम कृपाल यादव ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर दानापुर के सैन्य अधिकारियों द्वारा अकारण बंद किये गए छावनी परिषद की 5 सड़कों को खुलवाने का गुहार की।
विदित हो कि सांसद ने 9 जून 2020 को दानापुर छावनी परिषद के अधीन 100 वर्षो से अधिक से चालू सर्वे रोड बैरक न0 1 से लोदीपुर चांदमारी सहित अन्य सड़कों को दानापुर कैन्ट के सैन्य अधिकारियों द्वारा अकारण बंद कर देने को लेकर त्राहिमाम पत्र लिखा था।
आज रक्षा मंत्री से मुलाकात में सांसद ने सेना के अधिकारियों द्वारा 5 महत्वपूर्ण सड़क को बंद कर देने से आम जनता को हो रही परेशानियों और वहाँ की जमीनी हकीकत को विस्तार से बताया। वर्षों से चालू सड़क को अकारण और जबरन बंद करने की एकतरफा कार्रवाई ने लोगों को आंदोलित कर दिया है।
स्थानीय महिलाएं महीने भर से शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठी हैं।
दानापुर कैंट के सैन्य अधिकारी रक्षा मंत्रालय के आदेश संख्या 14(9)/2018-D(Q&C) ( कॉपी सलंग्न) दिनांक 28 मई 2018 का भी अनुपालन नहीं कर रहे हैं।
विदित है कि पुरवर्ती माननीय रक्षा मंत्री जी ने पूरे देश में कैंट रोड को चालू किया था। परंतु यह सड़क कभी बंद नहीं रहा है। इसी तरह दो अन्य सड़क शाहपुर से हथियाकांध और आनंद बाजार से नालंदा छात्रवास सड़क को भी बंद कर दिया गया है।
पूरे मामले को गंभीरतापूर्वक सुनने के बाद रक्षा मंत्री ने सांसद को जल्द ही समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए |
05-10-2026