बिहार में तेज आंधी और बिजली का कहर

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

नई दिल्ली ,इंडिया विस्तार डेस्क से। बिहार में गुरुवार को तेज़ आंधी और बिजली गिरने से 103 लोग मारे गए। वही उत्तर प्रदेश में 24 लोग मारे गए है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बिहार के कम से कम आठ जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अनुमान जताया है और कई जगह पर रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

गोपालगंज में अधिकतम 13 लोगों की मौत हो गई, 8 मधुबनी और नवादा में, सिवान(6) भागलपुर में (6), पूर्वी चंपारण(5), दरभंगा में (5), बांका(3), खगड़िया(3),औरंगाबाद में (3) लोगों मौत हो गई। पश्चिम चंपारण(2), किशनगंज(2), जहानाबाद(2), जमुई(2), पूर्णिया(2), कैमूर (2)और और एक-एक समस्तीपुर, शेहर, सारण, सीतामढ़ी और मधेपुरा में लोग मारे गए है।

सभी पीड़ित बरौली, मांझा, विजईपुर, उचकागांव और कटेया क्षेत्र के किसान थे। जब वह खेत में काम कर रहे थे, तो उनके ऊपर बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। राज्य के कई हिस्सों में 80 से अधिक लोग मारे गए है।
इसके इलावा एक बच्ची और महिला समेत बहुत लोगो के झुलसने की भी खबर आ रही है।
बहुत से लोगो की मवेशियों को नुकशान पहुँचा है। इस पर मुख्यमंत्री सचिवालय ने कहा कि जानवरों और मवेशियों को खोने वालों को वित्तीय मदद दी जायगी ।

नितीश सरकार ने लोगो को सुरक्षा मानदंडों और आपदा प्रबंधन द्वारा दिए गए निर्देशों को पालन करने को कहा है। अगले आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने बिहार में चेतावनी जारी की है।

Picture of Alok Verma

Alok Verma

a senior journalist with a 25 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | समर्पण, शून्य और सच्ची सफलता का आध्यात्मिक अर्थ | प्रातःकाल का महत्व और अध्ययन का गूढ़ रहस्य | बॉलिंग हाथ घुमाकर क्यों की जाती है? जानिए क्रिकेट बॉलिंग का इतिहास और साइंस | क्या आपको पता है कि आपके नाम पर कितने बैंक खाते हैं ? | यूपी में रोजगार मेलाः नौकरी की तलाश में हैं तो इन दस्तावेजों के साथ पहुंच जाइए, पूरी गाइड 2026 | NIA चार्जशीट: कंबोडिया लिंक्ड मानव तस्करी और साइबर गुलामी का बड़ा खुलासा | साइबर ठगी में गया पैसा वापस कैसे पाएं ? NCRP पोर्टल से समझें पूरा तरीका | लाल किला कार बम धमाका: NIA चार्जशीट में खुली साजिश, कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क | श्रीलंका बना साइबर ठगों का नया अड्डा? भारतीयों की बड़ी गिरफ्तारी ने बढ़ाया खतरा | समुद्री रास्ते से ड्रग तस्करी पर बड़ा वार, 6 दोषियों को कैसे मिली 10 साल की सजा |
18-05-2026