आजादी का अमृत महोत्सव सीआरपीएफ ने वाराणसी में की बाइक रैली

👁️ 479 Views

सीआरपीएफ की वाराणसी स्थित 95 वीं बटालियन ने बड़ी बाइक रैली का आयोजन किया। इस रैली में सीआरपीएफ के लोग हाथ में तिरंगा और होठ पर देशभक्ति की उद्घोष वाराणसी शहर के विभिन्न इलाको से गुजरे। आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सुरेंद्र चौधरी, पुलिस उप महा – निरीक्षक की अगुवाई में 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा बाईक रैली निकाली गई । रैली का संचालन अनिल कुमार बॄक्ष, कमांडेंट 95 बटालियन सीआरपीएफ ने किया। यह रैली 95 बटालियन मुख्यालय पहाड़िया मंडी से अक्था होते हुए आशापुर चौराहा,सारनाथ संग्रहालय होते हुए वापस पहडिया मंडी स्थित कैंप तक पहुंची ।

सीआरपीएफ ने वाराणसी में निकाली बाइक रैली


इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना, उनमें देशभक्ति की भावना का संचार करना , लोगों के मन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को बलवती करना तथा काशी वासियों को 13 से 15 अगस्त तक अपने घर, गली, चौक , चौराहों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित करना था।
सीआरपीएफ की इस रैली के दौरान सुरेंद्र चौधरी, पुलिस उपमहानिरीक्षक व अनिल कुमार बृक्ष , कमांडेंट ने अधिकारियों व जवानों संग मिलकर पहड़िया चौराहा आशापुर चौराहा और सारनाथ चौराहे पर दुकानदारों वाहन चालकों व आने जाने वाले राहगीरों को 4000 तिरंगा झंडा बांटा एवं सब को तिरंगे झंडे के महत्व के संबंध में जागरुक भी किया साथ ही तिरंगा झंडा अपने अपने घरों पर लहराने हेतु प्रेरित भी किया ।

इस कार्यक्रम में कृष्णा जायसवाल मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश कुमार मिश्रा द्वितीय कमान अधिकारी, महेंद्र मिश्रा उप कमांडेंट, अनुपम सिंह , हनुमान सिंह, विनोद सिंह, ज्ञान रंजन आदि सहायक कमांडेंट साथ में वाहिनी के तमाम अधिकारी व जवानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | वित्तीय साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं ? बैंकिंग सिस्टम में सुधार क्यों हो गया जरूरी | वायरल मैसेज का सच: नहीं बनेगा कोई नया केंद्रशासित प्रदेश, PIB ने दी चेतावनी। | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल | cisf raising day: मेट्रो से एयरपोर्ट तक CISF की अनकही कहानी | क्या आप जानते हैं डिजिटल सेतु और इसके फायदों को | QR code स्कैम से सावधान, जान लें बचने के ये उपाय | प्राइवेसी सेटिंग्स के बारे में जान लें ये जरूरी बातें | क्या आप जानते हैं किसी लिंक पर क्लिक करने के खतरे से बचने का उपाय ? | वर्दी बताएगी अनुभवः CISF में इस फैसले से वरिष्ठ कांस्टेबलों को मिली नई पहचान | अब आपका whatsapp ऐसे चलेगा, जान लें ये जरूरी नियम |
07-03-2026