Apple logo-एप्पल लोगो के पीछे क्या राज है, क्या आप जानते हैं

Apple logo

Apple logo-एप्पल के लोगों के लिए आधा कटा सेब ही क्यों चुना गया? इसके पीछे की कहानी बड़ी दिलचस्प है। यह तो आप जानते ही हैं कि दुनिया में जब भी ज्यादा कमाई करने वाली कंपनी की चर्चा होती है तो एप्पल का नाम सबसे उपर आता है। एक मिनट में यह कंपनी 3.58 करोड़ रुपये की कमाई करती है। ऐसे में आपके मन में भी आता होगा कि एप्पल का लोगो आधा कटा सेब क्यों है। आइए जानते हैं इसके पीछे का राज।

Apple logo ये है इस कंपनी के लोगो की कहानी

एपल कंपनी की शुरूआत साल 1976 में स्टीव जॉब्स और उनके दो साथियों ने मिलकर की थी। तब से अब तक एपल कंपनी कमाई के मामले में रिकार्ड बनाते आ रही है। पहले एपल का लोगो आधा कटा सेब नहीं होता था। बल्कि उसका लोगो महान वैज्ञानिक आइजैक न्यूटन थे। इस लोगो को डिजाइन करने वाले और फाउंडर्स में से एक रोनाल्ड वेन बाद में कंपनी से अलग हो गए। तब इस कंपनी को लोगो के रूप में आधा कटा सेब मिला। इसकी भी कई कहानियां हैं।

एपल के लोगो के बारे में कई कहानियां चर्चा में रहती है। कई तरह के कयासों को देखते हुए लोगो के डिजाइनर रॉब जैनिफ को खुद इस बात का स्पष्टीकरण देना पड़ा कि एपल को लोगो आधा कटा सेब क्यों है। उन्होंने बताया है कि आधा कटा सेब को लोगो बनाने के पीछे क्या विचार थे। उन्होंने कहा है कि एपल का लोगो इस तरह का रखने के पीछे मकसद था कि लोग आसानी से कंपनी के लोगो को याद रख सकें।

उन्होंने बताया है कि अगर एपल का लोगो पूरा सेब रखा जाता तो लोग उसे चेरी या टमाटर समझ सकते थे। इसलिए उन्होंने कटे सेब को कंपनी का लोगो बनाया ताकि यह सबसे अलग रह सके। लोग यह समझ सकें कि वो इसे खा रहे हैं।

पढ़ने योग्य

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली |
12-10-2026