18 साल से फरार बैंक फ्राड का आरोपी होटल मैनेजर बन गया था, क्राइम ब्रांच ने ऐसे दबोचा

24 साल से फरार घोषित अपराधी अमित निशचल उर्फ सोनू चौहान को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मनाली से गिरफ्तार किया है, जो फर्जी पहचान पर होटल मैनेजर बनकर छिपा हुआ था।
Amit Nishchal Sonu Chauhan arrest

कानून की निगाहों से बचने के लिए उसने नई पहचान बना ली। इस नई पहचान के जरिए वह हिमाचल प्रदेश के मनाली में होटल का मैनेजर बन गया। लेकिन 18 साल तक कानून से छिप कर रहने वाले इस शख्स को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर ही लिया। पूरा मामला जानिए। उसकी पहचान अमित निश्चल उर्फ सोनू उर्फ सोनू चौहान के रूप में हुई है।

फर्जी पहचान से जी रहा था PO अपराधी, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने किया खुलासा

क्राइम ब्रांच के डीसीपी हर्ष इंदौरा के मुताबिक वेस्टर्न रेंज में फरार अपराधी अमित निश्चल के बारे में सूचना मिली थी। जिसे एचसी संजीत और एचसी विनोद ने विकसित किया। इसके बाद एसीपी राजपाल डबास की निगरानी में इंस्पेक्टर अक्षय के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई जिसमें एसआई मनोज, एचसी संजीत, एचसी संदीप कादियान और एचसी अंकित शामिल थे। टीम ने मनाली में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

आपराधिक इतिहास

  • बैंक ड्राफ्ट चोरी और फर्जी दस्तावेजों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का सदस्य
  • मुंबई में भी कई संगीन मामलों में आरोपी
  • जेल में कुख्यात गैंगस्टर ओपी सिंह के संपर्क में आया
  • 2007 में अदालत में पेश न होने पर घोषित अपराधी घोषित हुआ

कैसे छिपा रहा

दिल्ली से फरार होने के बाद आरोपी हिमाचल चला गया और “सोनू चौहान” नाम से होटल मैनेजर बनकर रह रहा था ताकि पुलिस से बच सके।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Train Cancelled October 2026: अक्टूबर में 40 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, टिकट है तो पहले चेक करें अपनी ट्रेन | सट्टे का पैसा शेयर बाजार तक कैसे पहुंचता है? महादेव बेटिंग केस से समझिए पूरा खेल | आपके नाम पर कोई और SIM तो नहीं चला रहा? घर बैठे ऐसे करें जांच | AI का भविष्य: नकली आवाज और डीपफेक के दौर में भारत कैसे रहेगा सुरक्षित? | LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA | Digital Arrest Scam: फोन पर ऐसा क्या हुआ कि 68 साल के बुजुर्ग ने तोड़ दी FD और गंवा दिए ₹1.12 करोड़? | Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें | Shahzad Bhatti Network पर UAPA प्रतिबंध: कौन है शहजाद भट्टी और अब क्या बदल जाएगा? | कोयला चोरी कैसे रोक रही CISF? झारखंड-बंगाल की खदानों में ‘Zero Coal Leakage’ पर जोर | Cyber Crime FIR: ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के बाद क्यों जरूरी हैं शुरुआती घंटे, कर्नाटक ने बदला जांच का तरीका |
23-09-2026