अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई-दिल्ली में 12 पिस्टल 45 कारतूस बरामद

अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह दोनो पिछले तीन साल से अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त में लिप्त थे। तीन साल में इन्होंने 500 अवैध हथियारों की सप्लाई कर दी है। स्पेशल सेल डीसाीपी जसमीत सिंह के मुताबिक एसीपी अतर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिवकुमार और जितेन्द्र मावी की टीम ने दो कुख्यात तस्करों को दिल्ली के मोदी मिल के पास कैप्टन गौड़ मार्ग पर गिरफ्तार किया।

पुलिस गिरफ्त में हथियार तस्कर औऱ जब्त हथियार

डीसीपी जसमीत सिंह के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि एमपी के अवैध हथियार सिंडिकेट दिल्ली एनसीआर में हथियार तस्करी कर रहे हैं। 22 अगस्त को सूचना मिली की सिंडिकेट के दो लोग प्रमोद औऱ रोहताश मोदी मिल के पास बस स्टाप पर पहुंचेंगे। इसी सूचना के आधार पर छापे के लिए पुलिस टीम बनाई गई। पुलिस ने रोहताश और प्रमोद के बैग से .32 बोर के 7 सेमी आटोमेटिक और 5 सिंगल शॉट पिस्टल के अलावा 45 कारतूस बरामद किए।

पूछताछ में पता लगा कि दोनो हथियार की खेप मध्य प्रदेश के सेंधवा में मौजूद कुख्यात हथियार तस्कर से लेकर आए थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह लोग हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर में पिछले तीन साल से हथियार तस्करी कर रहे हैं। अब तक ये लोग करीब 5 सौ अवैध हथियार बेच चुके हैं। सेमी आटोमेटिक 25 हजार और सिंगल शॉट पिस्टल 10 हजार में बेचा जाता था।

 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | भारत में उच्च शिक्षा की समस्याएं: महंगी फीस कैसे निगल रही मध्यम वर्ग के सपने | ISRO के रॉकेट मिशनों से जुड़े रसायनी केंद्र की सुरक्षा CISF के हाथ, जानिए क्यों अहम है यह परिसर | विदेश में नौकरी का झांसा देकर बनाते थे साइबर गुलाम, म्यांमार ने रखा मृत्युदंड का प्रावधान | गंगा में ऊदबिलाव के लिए कहां बचा ठिकाना? 22 नदियों के सर्वे में सामने आई चिंताजनक तस्वीर | डिजिटल अरेस्ट का पैसा कहां जाता है? म्यूल खातों से विदेश तक समझिए ठगी की रकम खपाने का पूरा खेल | क्या आप जानते हैं भारत का सबसे पुराना एयरपोर्ट कौन सा है ? जानिए सब कुछ | पुराने ट्रक-बस बदलने पर टैक्स, ब्याज और ईंधन में छूट, जानें परिवर्तन योजना के लाभ | 3 घंटे में हटेगी सोशल मीडिया पोस्ट? भारत में 2.98 लाख URL पर कार्रवाई का पूरा सच | कंटेनर तक गया, लौटा नहीं: CCTV कैमरों ने खोला गुल हसन हत्याकांड का राज | CyMAC क्या है: साइबर हमले पर पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां कैसे करेंगी साझा कार्रवाई |
01-09-2026